Header Ads

घर में रखें बिल्ली की ऐसी प्रतिमा, धन और भाग्य से जुड़ी हर बाधा होगी दूर




आमतौर पर लोग घर में कुत्ता पालते हैं। जबकि बिल्ली को तंत्र, मंत्र से जोड़कर अशुभ मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी बिल्ली भी है जो आपकी धन और भाग्य से जुड़ी बाधा को दूर कर सकती है। घर में इस बिल्ली की प्रतिमा रखने मात्र से ही व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती है।


ये लकी बिल्ली है 'मानकी निको', जो हाथ हिलाती है। इस बिल्ली को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। जापान के अधिक प्रचलित इस बिल्ली के पीछे एक प्रचलित कहानी है।


माना जाता है कि एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में बरसात होने लगी। वर्षा से बचने के लिए धन के देवता एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। इन्होंने देखा कि सामने मंदिर के कोने पर बैठी बिल्ली हाथ हिलाकर उन्हें बुला रही है। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता मंदिर में चले आए, तभी बिजली कड़की और उस पेड़ पर गिरी जिसके नीचे धन के देवता खड़े थे। वृक्ष टूट कर गिर गया।


बिल्ली के कारण धन के देवता सुरक्षित थे इससे वह प्रसन्न हुए और बिल्ली पालने वाले मंदिर के गरीब पुरोहित पर कृपा करना का विचार किया। धन के देवता की कृपा से मंदिर समृद्घ हो गया। पुरोहित की गरीबी दूर हुई। कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गयी। पुरोहित ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई।


लकी कैट कई रंग के मिलते हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण पूर्व जिसे धन की दिशा कहा गया है। अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर पूर्व में इसे रख सकते हैं। हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाता है और भाग्य की बाधा को दूर करता है। लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से प्यार में भाग्य साथ देता है।