Header Ads

जयमाल के बाद गोल्ड मेडलिस्ट लड़की ने ऑर्किटेक्ट दूल्हे को कहा-गेट आउट


 यहां एक लड़की ने 7 फेरों से ठीक पहले दूल्हे और उसकी फैमिली को गेट आउट कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। यही नहीं, पुलिस से कम्पलेन भी की। पुलिस ने दूल्हे सहित 3 लोगों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


मामला मुरादाबाद जिले के दिल्ली रोड स्थ‍ित पार्क स्क्वायर होटल का है। जिले की रहने वाली ज्योति ने बताया, घर वालों ने शादी डॉट कॉम के जरिए मेरी शादी बैंग्लोर के रहने वाले आशीष से तय की थी।

- आशीष इंटीरियर ड‍िजाइनर है। गुरुवार  को होटल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाल हो चुका था। फेरों की तैयारी हो रही थी।

- मैं अंदर कमरे में फेरों के लिए तैयार हो रही थी। इस बीच हॉल से तेज तेज आवाजें आने लगी। मैंने जाकर देखा तो आशीष के घर वालों से पापा की बहस हो रही थी।

- पूछने पर पता चला कि उन्होंने पापा से एक बड़ी कार और 15 लाख रुपए कैश की मांग की है। मैं आशीष को कमरे में ले गई और उसे समझाया कि हम दोनों पढ़े लिखे हैं, जो चाहें कमाकर खरीद सकते हैं। लेकिन वो नहीं माना।

- वो बिना डि‍मांड के फेरों के लिए तैयार नहीं थे। मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा था, क्योंकि मैं अपने पापा की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकती। आख‍िर में मेरे मुंह से गेट आउट निकल ही गया। मैंने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए खुद शादी करने से मना कर दिया।

- यही नहीं, मझोला थाने में आशीष और उसके पिता नरेश सहित 3 के ख‍िलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज कराया है।

- ज्योति के पिता कमल सिंह ने बताया, लड़के वालों ने अचानक ऐसी ड‍िमांड कर दी, जिसे में पूरा नहीं कर सकता था। मैंने उन्हें काफी समझाने की कोश‍िश की, लेकिन नहीं मानने पर आख‍िर में बेटी ने ही शादी से मना कर दिया।

- उसके इस कदम में मैं उसके साथ हूं। रिलेट‍िव भी उसकी तारीफ कर रहे हैं।

- बता दें, ज्योति ने चंडीगढ़ के गवर्मेंट कॉलेज से एमटेक किया है, जिसमें उसे गोल्ड मेडल भी मिला था।

- सीओ सिविल लाइन ने बताया, लड़की की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।