इंदौर में आउट होने के बाद रोहित ने किया ये इशारा, बेहद खास था इसका मतलब
इंदौर में शुक्रवार रात हुए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाई। वे 43 बॉल पर 118 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने फास्टेस्ट टी20 सेन्चुरी लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की। मैच में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते हुए रोहित ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखते हुए एक इशारा किया। जिसका मतलब बेहद खास था।
मैच में 12.4 ओवर में रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। वे चमीरा की बॉल पर धनंजय को कैच दे बैठे।
- आउट होने के बाद पवेलियन लौटने के दौरान रोहित अचानक झुक गए और कैच लेने का इशारा करने लगे।
- दरअसल रोहित ने ये इशारा टीम के कोच रवि शास्त्री के लिए किया था। रोहित के आउट होने के बाद शास्त्री ने इशारा करते हुए उनसे अगले बैट्समैन के बारे में पूछा था। जिसके बाद रोहित ने झुकते हुए कैच लेने का इशारा किया।
- इंडियन कप्तान कहना चाहते थे कि अब बैटिंग के लिए एमएस धोनी को भेजना है। धोनी कीपिंग करते हैं इसलिए रोहित ने झुकते हुए कैच लेने का इशारा किया।
- इसके बाद धोनी तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और उन्होंने तेजी से बैटिंग करते हुए 21 बॉल पर 28 रन बनाए।

Post a Comment