23 साल पहले आई थी सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म, सेट पर ऐसा था अंदाज
सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं। उनका असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान है। 27 दिसंबर, 1965 इंदौर में जन्में सलमान अब तक कई ऐसी फिल्में दे चुके हैं जो २००, से 300 करोड़ क्लब में शामिल हैं। हालांकि सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म की बात करें तो यह 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' थी। 23 साल पहले आई यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी थी।
5 अगस्त 1994 को डायरेक्टर सूरज आर बडजात्या के राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'हम आपके हैं कौन' 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। उस दौर में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे और आलोकनाथ ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म के सॉन्ग्स आज भी शादी फंक्शन्स और वेडिंग एल्बम में सुनने को मिल जाते हैं।

Post a Comment