2018 में आएगी दुनिया की सबसे लग्जरी बस, अंदर होंगे पर्सनल बेडरूम
नए साल में ब्रिटेन को एक अनोखी सौगात मिलने वाली है। यहां की सड़कों पर लेट नाइट ट्रेवल करने के लिए ऐसी पब्लिक बसें चलेंगी जिसमें लोगों को प्राइवेट बेडरूम और कई आकर्षक सुविधाएं दी जाएंगी। हाल ही में New Snoozeliner बस सर्विस ने 2018 में लॉन्च होने वाली इस बस के ग्राफिक्स जारी किए हैं।
- ब्रिटेन के 14 रुट पर चलने वाली इस बस में लेट नाइट ट्रेवल करने वाले लोगों के आराम की हर सुविधा दी गई। पर्सनल बेडरूम्स के अलावा, कॉमन डाइनिंग रूम, पर्सनल लॉकर्स, फ्री वाइफाय जैसी सर्विस भी लोगों की दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको नींद लग जाने पर चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि आपकी मंजिल आने के कुछ देर पहले ही आपको जगा दिया जाएगा।
बस में लग्जरी बेड लगानी वाली एक कंपनी के सीईओ जेम्स कोक्स ने कहा, ये आइडिया मेरा ही था। हमने रिसर्च में पाया कि पब्लिक ट्रान्सपोट में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत नींद की महसूस होती है। इसलिए हमने उनके सफर को और कंफर्टेबल बनाने का सोचा।
- इससे सीधे तौर पर लेट नाइट काम कर घर लौटने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा। साथ ही वो लोग भी इस बस में सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे जो लेट नाइट पार्टीज करके लौटते हैं।
- इन बसों में खासतौर पर एक ऐसा सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा जो पैसेंजर्स की सारी जानकारी स्टोर कर लेगा। इसके अलावा बेडरूम्स में मौजूद एक टच स्क्रीन पैनल पर जीपीस के साथ-साथ सारे स्टॉपेज की जानकारी होगी। इसमें ट्रेवल करने वाला व्यक्ति अपना स्टॉप चुन सकता है। ये जानकारी बस अटेंडेंट्स को मिल जाएगी और वे मंजिल आने से पहले आपको उठा देंगे।


Post a Comment