'साथ निभाना साथिया' से 'बेहद' तक, 2017 में ऑफएयर हुए ये 9 TV सीरियल
साल 2017 गुजर को है। टीवी के ऐसे कई फेमस सीरियल हैं, जो इस साल यानी 2017 में ऑफएयर हो गए। मसलन 2010 में शुरू हुआ टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' इसी साल जुलाई में ऑफएयर हो गया। वहीं, इसी साल जुलाई में शुरू हुआ टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' इसी साल अक्टूबर में बंद हो गया। इसी तरह अन्य कई टीवी शो इस साल बंद हो गए। इनमें से कुछ तो ऐसे भी जो इसी साल ऑनएयर हुए और इसी साल ही ऑफएयर भी हो गए। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही टीवी शो के बारे में बताने जा रहे हैं।
7 साल चला टीवी शो साथ निभाना साथिया...
भगवान यादव और पवन कुमार के डायरेक्शन में बना टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' 7 साल तक चला। इस शो में देवोलिना भट्टाचार्जी, रूपल पटेल, वंदना विठलानी, मनीष अरोड़ा, मोहम्मद नाजिम लीड रोल में थे।
डायरेक्टर विक्रम बी लांबे का टीवी शो 'बेहद' अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2017 में बंद हो गया। इस शो में जेनिफर विंगेट, कुशल टंडन, अनेरी वजानी लीड रोल में थे।
टीवी सीरियल 'चंद्र नंदिनी' अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था और नवंबर 2017 में बंद हो गया। इस शो के डायरेक्टर राजन कुमार सिंह थे। इस शो में रजत टोकस, श्वेता बासु प्रसाद, तनु खान, मानसी शर्मा लीड रोल में थे।
सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फरवरी 2016 में शुरू हुआ और नवंबर 2017 में ऑफएयर हो गया। शो के डायरेक्टर अखिलेश एस भगत थे। इसमें शाहीर शेख, एरिका फर्नांडिज, सुप्रिया पिलगांवकर, मून बैनर्जी लीड रोल में थे।
सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' जुलाई 2016 में ऑनएयर हुआ और जुलाई 2017 में ऑफएयर। शो के डायरेक्टर पवन पारखी थे। इसमें दृष्टि धामी, सिद्धांत कार्णिक, ईशा सिंह, प्रिया टंडन लीड रोल में थे।
सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' जुलाई 2017 में शुरू हुआ और अक्टूबर 2017 में बंद हो गया। शो में वरुण सोबती और शिवानी तोमर लीड रोल में थे।
टीवी सीरियल 'वारिस' मई 2016 में शुरू हुआ था। ये शो दिसंबर 2017 में ऑफएयर हो गया। इसके डायेक्टर तरबेज खान है। शो में आरती सिंह, फरनाज शेट्टी, नील मोटवानी, आनंद सूयर्वंशी लीड रोल में थे।
डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की शो 'एक श्रृंगार स्वाभिमान' दिसंबर 2016 में शुरू हुआ और सितंबर 2017 में ऑफएयर हो गया। शो में प्राची शाह, विनय जैन, संगीता चौहान, अंकिता शर्मा लीड रोल में थे।
टीवी शो 'देवांशी' अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था और सितंबर 2017 को बंद हो गया। शो में हेली शाह, करुणा पांडे, आमिर दलवी, अंकिता शर्मा लीड रोल में थे।

Post a Comment