Header Ads

मायके से लौट रही नई दुल्हन की लाश पहुंची ससुराल, 2 दिन पहले हुई शादी




गांव जगजीतपुर के पास मारूति की बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बता दें कि इस हादसे में मरने वाली एक महिला युवक की दादी थी।

जख्मी कुनाल पुत्र सुरेश खन्ना निवासी पखोवाल रोड लुधियाना ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी शादी होशियारपुर की रेणुका से हुई थी।

- शुक्रवार शाम को वो अपनी पत्नी रेणुका और दादी कृष्णा देवी के साथ ससुराल से वापस लौट रहा था।

- रास्ते में उसकी कार को सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।
- टक्कर में आगे बैठी उसकी पत्नी रेणुका और उसके पीछे बैठी दादी की मौके पर ही मौत हो गई।



 कुनाल के पिता और अन्य सदस्य भी होशियारपुर से वापस लुधियाना अलग गाड़ी से लौट रहे थे। जो उनकी गाड़ी से आगे निकल गए।

- कुछ देर बाद जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल फगवाड़ा में आ गए।

- एएसआई भारत भूषण ने बताया दुर्घटना के बाद मारूति कार को आग लग गई थी, जिसे लोगों की मदद से बुझा दिया गया।

- जबकि बोलेराे कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। भारत भूषण ने बताया कि कुनाल के बयानों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।