Header Ads

16 साल की थीं इंदिरा, जब फिरोज ने किया था शादी के लिए प्रपोज





सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के प्रेसिडेंट घोषित किए जा सकते हैं। इस पोस्ट के लिए किसी अन्य नेता ने नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है। नॉमिनेशन की डेडलाइन दोपहर तीन बजे तक है। राहुल अपनी दादी इंदिरा गांधी को अपना आइडल मानते हैं।


 1930 में फिरोज गांधी ने पढ़ाई छोड़कर इंडिपेंडेंस मूवमेंट ज्वाइन किया। उसी साल उन्होंने अपना सरनेम खान से गांधी किया था।


- 1930 में ही फिरोज लाल बहादुर शास्त्री के साथ 19 महीनों के लिए जेल गए। उन्हें फैजाबाद जेल में रखा गया था। इसके बाद 1931 और 1933 में वे जवाहरलाल नेहरू के साथ भी जेल में रहे।


- इंडिपेंडेंस मूवमेंट के दौरान फिरोज नेहरू फैमिली से जुड़े। वे इंदिरा की मां कमला नेहरू को वे सपोर्ट करते थे।


- 1933 में फिरोज ने अचानक कमला नेहरू से इंदिरा का हाथ मांगा। उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि बेटी महज 16 साल की है।


- 28 फरवरी 1936 को बीमारी की वजह से कमला नेहरू का स्वर्गवास हो गया। तब कमला स्विट्जरलैंड के लाउसेन शहर में थीं। अंतिम पलों में फिरोज कमला नेहरू के पास ही थे।


- कमला नेहरू के निधन के बाद फिरोज और इंदिरा की दोस्ती और पक्की हो गई। मार्च 1942 को दोनों ने इलाहाबाद में शादी की थी। तब देश में भारत छोड़ो आंदोलन चरम पर था।


- देश की आजादी के बाद इंदिरा और फिरोज इलाहाबाद में सेटल हुए।