अचानक नाले में जा गिरी थी ये VVIP लेडी, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला के नाले में गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि गुजरात में सफाई का जायजा लेने गईं कलेक्टर नाले के जिस ढक्कन पर खड़ी थीं, वो ही टूट गया और वे गटर में गिर गईं। आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है
- हमारी पड़ताल के मुताबिक, जामनगर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम का स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे।
- सूचना मिलने पर बीजेपी सांसद पूनम बेन माडम मौके पर अधिकारियों से बातचीत करने जा पहुंची।
- जब सांसद पूनम नगर निगम के अफसरों और लोगों से चर्चा कर रही थीं, उसी दौरान नाले के ऊपर बना स्लैब अचानक धंस गया। जिससे उसके ऊपर खड़ीं महिला सांसद 10 फीट नीचे जा गिरीं। उनके साथ तीन और लोग नाले में गिर गए।
- इस घटना में उनके सिर और पैर में चोट आई थी। ये पूरा घटनाक्रम साल 2016 का है।
पूनम माडम अहीर समुदाय की पावरफुल नेता हैं। वे 2012 से पहले 4 साल तक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य भी रह चुकी हैं।
- 2012 में पूनम बीजेपी में शामिल हो गई थी। बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में खंभालिया सीट से टिकट दिया था।
- इस चुनाव में पूनम ने अपने विरोधी कांग्रेसी कैंडिडेट को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
- इसके बाद 2014 में बीजेपी ने उन्हें जामनगर की लोकसभा सीट से मैदान में उतारा।
- पूनम का जादू यहां भी चला और उन्होंने अपने ही चाचा विक्रम माडम को हराया था।
- साल 2015 में जूनागढ़ में प्रसिद्ध भलका तीर्थ महोत्सव में पूनम ने भक्ति की धुन सुनकर जमकर डांस किया था। इसके बाद बीजेपी की इस महिला सांसद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
- दरअसल, सांसद के डांस से ज्यादा यहां लुटाए जा रहे नोटों का मामला विवादास्पद हो गया था।
- सूत्रों की मानें तो वहां चंद मिनटों में यहां करीब 30 करोड़ रुपए लुटा दिए गए थे।

Post a Comment