Header Ads

होटल में चेक-इन करने से पहले देख लें ये Photos, इतने गंदे होते हैं कमरे


टूरिज्म के बढ़ने के बाद से होटल इंडस्ट्री में भी जबरदस्त ग्रोथ आया है। यूट्यूब पर अनदर डर्टी रूम के नाम से चलने वाली सीरिज में डैन बेल होटल्स में चेक-इन कर वहां की साफ-सफाई का मुआयना करते हैं। इन होटलों की सच्चाई दिखाती कुछ फोटोज उन्होंने सोशल साइट्स पर शेयर की हैं।

डैन ने अपनी टीम के साथ मिलकर फ्लोरिडा के एक होटल में चेक-इन किया। वहां उन्होंने कमरे के लिए लगभग पांच हजार रुपए चुकाए। लेकिन अन्दर का जो नजारा उन्होंने कैमरे में दिखाया, उसे देख आप होटल्स में रूम बुक करना बंद कर देंगे। इस कमरे में रखे तकियों पर खून के निशान मौजूद थे। इतना ही नहीं, पुरे कमरे में कॉकरोच भरे थे। धूल-मिट्टी के अलावा कमरे में बाल के गुच्छे भी मौजूद थे। कमरे के बेड्स के नीचे धूल की मोटी परत जमा थी। मैट्रेस के नीचे की तरह कई निशान मौजूद थे। दरअसल, कई होटलों में काम करने वाले सफाईकर्मी कमरे को सिर्फ ऊपर-ऊपर से साफ कर देते हैं। कई कर्मचारियों ने इस बात को भी माना कि कमरे में यूज होने वाले ब्लेंकेट्स कई-कई लोग ओढ़ते हैं। उन्हें हर विजिटर के बाद बदला नहीं जाता।