लोगों ने चिड़ियाघर में खींची ऐसी Photos, जू वाले चाहते थे दुनिया से छिपाना
लोग अपनी फैमिली के साथ चिड़ियाघरों में एन्जॉय करने पहुंचते हैं। वहां मौजूद जानवरों को देख भले ही लोग खुश होते हैं लेकिन जिस हालत में जानवर वहां रहते हैं, वो काफी दयनीय है। आज हम आपको दुनियाभर के कई चिड़ियाघरों में घूमने गए टूरिस्ट्स द्वारा खींची गई फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
लोगों के मनोरंजन के लिए प्राकृतिक परिवेश से दूर रखे गए इन जानवरों पर चिड़ियाघरों में काफी ज्यादती होती है। जहां उन्हें लिमिटेड जगह में रहना पड़ता है, वहीं कई बार गंदगी और साफ-सफाई एक अभाव में उन्हें कई तरह की बीमारियां भी अपनी चपेट में ले लेती हैं। जानवर काफी कमजोर हो जाते हैं। कई बार तो चिड़ियाघर में ही उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में कई बार मरे हुए जानवरों को दूसरे जानवरों के सामने परोस दिया जाता है।
अगर जानवर की मौत किसी बिमारी के कारण हुई होती है, तो उसे खाने वाला स्वस्थ जानवर भी उस बीमारी की चपेट में आ जाता है। सोशल साइट्स पर कई लोगों ने चिड़ियाघरों का असली चेहरा दिखाती फोटोज शेयर शेयर की है। इन तस्वीरों को देख आपको भी इन जानवरों की दयनीय हालत का अंदाजा हो जाएगा।
साफ-सफाई एक दौरान डोल्फिन ऐसे रखी जाती हैं
जानवरों को खाने की कमी के कारण कमजोरी आ जाती है
कई जानवरों की बुरी हालत में मौत तक हो जाती है
जानवरों को मनोरंजन के लिए पेंट कर बदल दिया जाता है, जैसे यहां गधों को पेंट कर जेब्रा बनाया गया है
इनके बाड़ों की साफ-सफाई भी समय से नहीं होती
कुछ ऐसे रखे जाते हैं जानवर


Post a Comment