Header Ads

ये है अबतक का सबसे लक्जरी EarthRoamer, इसके अंदर वो सब कुछ है जो एक होटल में होता है


एक ऐसा मोटरहोम है जो इतना लक्जरी है जिसे आप बस देखते ही रह जाएंगे। इसके अंदर वो सारी चीजें मौजूद हैं तो किसी 7 स्टार होटल में होती है।

इस शानदार मोटरहोम में 6 लोग आराम से ट्रैवल कर सकते हैं। इसके अंदर 115 गैलन का डीजल टैंक है और इसके अलावा 250 गैलन का वाटर टैंक है। छत पर सोलन पैनल लगाएं गए हैं।

EarthRoamer XV-HD की कीमत 9 करोड़ रुपए है। 35ft लंबी ये गाड़ी 8 फीट चौड़ी है और 13.5 फीट लंबी है। इसमें जो टायर का इस्तेमाल किया गया है वो 46inch की है।

इस मोटरहोम के अंदर एक बड़ा बाथरूम है। इसके अलावा अंदर बड़ा बेड, वॉशिंग मशीन, किचन और 6 लोगों के रहने के लिए रूम है। इसमें बनाने में 10 साल लगे हैं। आपको बता दें अब तक 200 लोग इसे खरीद चुके हैं।