इस लेडी पुलिस को ऑन ड्यूटी करनी पड़ी मंदिर में शादी, वजह कर देगी हैरान
यूपी के महोबा में तैनात लेडी सिपाही और लेखपाल की शादी की हर जगह चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को निकाय चुनाव के चलते शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो उन्होंने ड्यूटी के दौरान ही एक मंदिर में सात फेरे ले लिए। सिपाही बोली- रिश्तेदार शादी में शामिल नहीं हो पाए, इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा।
– फतेहपुर जिले के रहने वाले राजेंद्र ने बताया- ”मेरी पोस्टिंग महोबा में लेखपाल पद पर है। यहीं पर चरखारी थाने में मेरी मंगेतर मीना देवी कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थीं।”
– ”दोनों परिवारों ने मिलकर हमारी शादी की डेट कई महीने पहले 22 नवंबर को फिक्स कर दी थी। जैसे ही शादी का समय नजदीक आया तो निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई।”
– ”आचार संहिता लगने की वजह से हमारी छुट्टियां रद्द हो गई, शादी के लिए कम से कम एक सप्ताह की छुट्टी चाहिए थी। विभाग की ओर से ऐसा होना पॉसिबल नहीं था, तो हम दोनों ने निर्णय किया कि ड्यूटी के दौरान ही मंदिर में शादी करेंगे।”
– ”मेरे और मीना के मम्मी-पापा निर्धारित डेट पर महोबा आ गए। फिर हमने चरखारी में मदार देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की।”
रिश्तेदार नहीं हुए शामिल रहेगा अफसोस
– मीना ने बताया, ”चुनाव की वजह से ऐसे हालात बने कि हमें बगैर छुट्टी के ही शादी करनी पड़ी। रिश्तेदारों को अपनी शादी में ना बुलाने का हमें बहुत अफसोस है। अब जैसे ही छुट्टी मिलेगी, हम अपने रिसेप्शन करेंगे।”
मीना के पिता करना चाहते थे धूम-धाम से शादी
– मीना के पिता मोहनलाल के मुताबिक, ”हमारे बड़े अरमान थे कि बेटी की शादी धूम-धाम से हो। लेकिन हालात ऐसे बने कि हमें मंदिर से शादी करनी पड़ी।”
– ”रिश्तेदार लगातार फोन कर शिकायत कर रहे हैं कि बेटी की शादी में बुलाया नहीं है। फिलहाल हमने उन्हें समझा दिया है। चुनाव खत्म होते ही हम धूम-धाम से प्रोग्राम करेंगे।”

Post a Comment