Header Ads

बहन की मैरिज एनिवर्सरी पर सलमान साथ कैटरीना और कथित गर्लफ्रैंड लूलिया


सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की मैरिज एनिवर्सरी पति आयुष शर्मा ने अपने खार वाले घर पर एक बड़ी पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इस पार्टी में सलमान खान और को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और कथित प्रेमिका लूलिया वंतूर के एक साथ नजर आए।

इन दिनों अर्पिता के पति आयुष हाल ही में ऐलान की गई अपनी अगली फिल्म के सिलसिले में काफी व्यस्त चल रहे हैं। मगर इस खास मौके के लिए उन्होंने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के लिए एक बड़ी पार्टी का इवेंट रखा।

पार्टी में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की टीम ने शिरकत की। पार्टी के दौरान फिल्म में लीड कलाकार सलमान और कैटरीना अपनी अलग-अलग कार में आए थे।

मगर पार्टी में सलमान खान के साथ उनकी कथित प्रेमिका लूलिया वंतूर एक साथ नजर आए।

इस दौरान सलमान खान अपने फेमस ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ब्लैक टी-शर्ट और कैजुअल जींस में नजर आए। वहीं पार्टी में लूलिया भी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।