बीमा कंपनी ने मांगी फ्रंट और बैक की फोटो, महिला ने कार की जगह भेज दी अपनी तस्वीरें
अमेरिका में काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार एक इश्योरेंस कंपनी ने लड़की को उसकी कार की बैक और फ्रंट की कुछ तस्वीरें मांगी थी.
लेकिन इश्योरेंस कंपनी उस समय हैरान हो गई जब उसने उन तस्वीरों को देखा.
लड़की ने कार की तस्वीरें नहीं बल्कि अपनी अलग-अलग पोज में बैक और फ्रंट की कुछ तस्वीरें इश्योरेंस कंपनी को भेज दीं थी.
हालांकि जब लड़की को अपनी गलती के बारे में पता चला तो वह काफी अपसेट हो गई थी.
अपनी गलती की जनकारी होने पर उसने फिर कार के बैक और फ्रंट की कुछ तस्वीरें कंपनी को भेजी. लड़की के द्वारा की गई इस गलती के लिए उसका काफी मजाक बनाया जा रहा है.
अमेरिका में अर्कांसस की रहने वाली 25 साल की एलिसा स्ट्रिंगफेलो को बाद में पता चला की उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है.
वह एक टीचर है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की कार इश्योरेंस कंपनी को कार की कुछ तस्वीरें चाहिए थीं.
जिसके जरिये इश्योरेंस कंपनी ने एलिसा को मेल के माध्यम से कार की कुछ तस्वीरें मांगी थी.
लेकिन एलिसा इश्योरेंस कंपनी की बात को सही तरह से समझ नहीं पाई थी
जिसके चलते उन्होंने कार की जगह अपनी ही तस्वीरें कंपनी को पहुंचा दीं.
हालांकि जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक तस्वीरें कंपनी के पास पहुंच चुकी थीं.
एलिसा ने इस बात की जानकारी देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखते हुए कहा ऐसा लग रहा था जैसे वह कार के स्थान पर खुद का बिमा कराने के लिए पोज दे रही थी.
वह इसके लिए कंपनी के सामने शर्मिंदा भी हुई. क्यों की वन मेरी इन तस्वोरों को देखकर काफी हंस रहे होंगे.
एलिसा को कंपनी उनकी गलती का एहसास करते हुए दोबारा मेल करते हुए कहा कि आप इन तस्वीरों में सुन्दर दिख रही हैं
हालांकि हमें आपकी कार की तस्वीरें चाहिए. एलिसा ने इस अजीब घटना को फेसबुक पर बताया.


Post a Comment