Header Ads

फिल्म रेस 3 के लिए जैकलीन का शूट स्टार्ट, सलमान के साथ होने से हैं एक्साइटेड

 

जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म 'रेस 3' के लिए शूटिंग शुरू कर दिया है। जब एक्ट्रेस रमेश तुरानी, रेमो डिसूजा और सलमान खान के साथ सेट पर उतरी तो उनके लिए घर जैसे माहोल से कम नहीं था।


एक इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया, "मैं 3 पुरुषों के साथ फिर वापस आ गई हूं, जिनका मेरी जिंदगी में एक अहम रोल रहा है। रमेश तुरानी, रेमो डिसूजा और सलमान खान। मैं सलमान के साथ 3 साल बाद फिरसे काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं स्पेशली इस फ्रेंचाइजी के लिए जिसमें मैं पहले भी काम कर चुकी हूं।"

आज एक्ट्रेस अपनी शूटिंग स्टार्ट कर रही है और इन तीनों पुरुषों के साथ फिरसे मिलके काम करेंगी। इन तीनों का ही जैकलीन की लाइफ में बड़ा रोल रहा हैं, जिस मुकाम पर एक्ट्रेस आज खड़ी हैं। जैकलीन और सलमान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' में साथ नजर आए थे। उनके फैंस दोनो को साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड दिख रहे हैं। ये जोड़ी वन ऑफ द हिट जोड़ीज रही है बी-टाउन में।



रमेश तुरानी की ये फ्रेंचाइजी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता से धमाल मचाती रही है। रेस 2 को रिलीज हुए 5 साल हो चुके हैं। जैकलीन के सक्सेज में ये फिल्म एक बड़ा रोल प्ले करती है। आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की जैकलीन इकलौती एक्टर हैं जो रेस 3 में नजर आएंगी।


सलमान और जैकलीन के साथ-साथ बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम भी फिल्म में नजर आएंगे।



जैकलीन ने इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में सारे कैरेक्टर्स ग्रे शेड्स में रहेंगे। जैकलीन ने कहा, "जैसे रेस के पहले पार्ट में था वैसे ही इस पार्ट में भी कैरेक्टर्स निगेटिव शेड में दिखेंगे। सब आपको निगेटिव ही दिखेंगे जबतक आप सच न देख लें कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। अब जब इस फिल्म में सलमान खान हैं और रेमो इसके निदेशक हैं तो जाहिर है फिल्म में कुछ तो अलग होगा ही। इसलिए ये काफी एक्साइटिंग रहने वाला है।"





सलमान ने ट्विटर पर पूरे स्टार कास्ट की फोटो शेयर की और लिखा, "बाकी सब तो ठीक है लेकिन देखिए रेस 3 की टीम में कितने हॉट, कूल, स्वीट, चार्मिंग और सेक्सी लग रहे हैं रमेश जी।"

सलमान ने खुद की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने सूट पहन रखा है और हांथ में गन पकड़ी हुई है।


आपको बता दें कि सलमान इस फिल्म के लिए अपना वजन भी कम कर रहे हैं। मतलब सलमान फिरसे अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करने की पूरी तैयारी में हैं।