Header Ads

कुंवारी लड़की ने रखा था करवाचौथ का व्रत, दूसरे दिन पूरे परिवार ने दे दी जान



 परिवार के चार लोगों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पड़ोस में रहने वाले लोगों के अनुसार इस परिवार की कुंवारी बेटी कोमल शर्मा ने करवा चौथ का रखा था। इसके दूसरे दिन ये घटना हो गई। इस घटना के बाद से ही मृतक विनोद शर्मा की बड़ी कोमल लापता है।




- शहर खेमपुरा इलाके में रहने वाले टीचर विनोद शर्मा, पत्नी कल्पना, बेटे निखिल और बेटी अंजू जहर पीकर सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। घटना वाले दिन से ही घर की बड़ी बेटी कोमल लापता है। पूरे मोहल्ले की महिलाओं ने विनोद शर्मा के घर पर करवाचौथ मनाई थी। इसी दौरान ये भी पता चला की कोमल जो की कुंवारी है, उसने भी व्रत रखा था। महिलाओं ने उससे पूछा कि तूने व्रत क्यों रखा है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया था। इस बात को लेकर पूरा परिवार चिंतित था। विनोद कोमल की शादी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में विनोद ने कोमल के लिए कई लड़के भी देखें थे। लेकिन कोमल की इस हरकत से पूरा परिवार सकते में था और दूसरे दिन ये घटना हो गई।



- अंजू की सहेलियों ने बताया कि कॉलेज छूटने के बाद अंजू को अमूमन घर से कोई लेने आता था लेकिन कॉलेज चल रहा था तभी उसके पापा का फोन आया और घर पर बुलाया। इस पर अंजू अकेली घर गई थी।



- जहर पीने से पहले विनोद ने सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि यह कदम हम सब पूरे होश हवास में उठा रहे हैं। इसके पीछे किसी का भी हाथ नहीं है। मरने के बाद बाद मेरी पूरी संपत्ति मेरे छोटे भाई पुरुषोत्तम के नाम कर दी जाए।