Header Ads

हौंसले को सलाम, ये लड़की बिना हाथों के उड़ाती है विमान और सिखाती है कराटे




अकसर हम सोचते हैं कि काश हमारे पंख हों और खुले आसमान मे बादलों को चीर कर उड़ते रहें, मगर इस कल्पना को सच करने के लिए हौसले की जरूरत पढती है। और उड़ान वही भर पाता है जिसके हौसले बुलंद हो।


सही मायने में हौसले की बात करें तो हम आपको बताते है एक ऐसी लड़की के बारे में जिसने आज एक मिसाल कायम की है। ‘जेसिका कोक्स’एक ऐसी शखसियत है जिसने पंख तो क्या कभी अपने हाथों को भी नहीं देखा लेकिन अपने होसले से आज वो आसमान तक पहुंच गई है।


जेसिका जब अपनी मां के गर्भ में थी सब कुछ ठीक था। लेकिन जेसिका का जन्म अपंगता के साथ हुआ। जन्म से ही उसके दोनों हाथ नहीं थे।


भले ही उनके हाथ नहीं थे लेकिन उनमें हिम्मत की कमी बिल्कुल भी नहीं थी। बिना हाथों के पैदा होने के बावजूद उनमें इच्छशक्ति की कमी नहीं थी। साइकॉलजी से ग्रेजुएट जेसिका वो सारे काम कर सकती है जो कोई भी नॉर्मल व्यक्ति करता है।


वह लिख सकती है, टाइप कर सकती है, कार चला सकती है और फोन पर बात कर सकती है। शायद ही ऐसा कोई काम होगा जिसे करने में जेसिका पीछे हो।


आपको बता दें कि अमेरिका के अरिजोना में 1983 में जन्मी और वहीं रहने वाली जेसिका कोक्स डांसर भी रह चुकी हैं और ताइकवांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं। वे 25 शब्द प्रतिमिनट से टाइपिंग भी कर सकती है, हैं न कमाल। उनके पास ‘नो रिस्टिक्शन’ ड्राइविंग लाइसेंस भी है। वे दुनिया की पहली बिना हाथों वाली महिला पायलट हैं। वह विमान उड़ाना जानती हैं।


जिस विमान को जेसिका उड़ाती है उसका नाम ‘एरकूप’ है। वो अपने हाथों के बजाए अपने पैरों से विमान उड़ाती हैं।खास बात तो ये है कि आमतौर पर जिस विमान को उड़ाने के लिए लोग 6 महीने की ट्रेनिंग लेते हैं, उसे जेसिका ने 3 साल की ट्रेनिंग लेकर पूरा किया। जेसिका के पास 89 घण्टे विमान उड़ाने का एक्सपीरियंस है।