Header Ads

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियाँ खा चुकी हैं जेल की हवा



बॉलीवुड के अभिनेता जेल जाने के कारण चर्चा में रहते हैं. लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियाँ भी हैं, जो जेल जा चुकी हैं. जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में.

साल 2001 में सोनाली बेंद्रे द्वारा पहनी गयी एक ड्रेस के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इनके साथ ड्रेस बनाने वाले डिज़ाइनर को भी गिरफ्तार किया गया था.

सना ख़ान और उनके बॉयफ्रेंड को किसी महिला को धमकाने और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में जेल हुई थी.

ममता कुलकर्णी को केन्या के ड्रग के मामले में उनके पति विकी गोस्वामी के साथ जेल हो चुकी है.

हाल ही में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नज़र आईं, श्वेता बासु भी सेक्स रैकेट के मामले में जेल जा चुकी हैं.

बॉलीवुड की सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला मुग़ले आज़म फिल्म के पैसे लेकर उसे ना करने के आरोप में एक रात जेल में रहीं थीं.

नकली पासपोर्ट के केस में मोनिका बेदी को 2 साल जेल में बिताने पड़े थे.