Header Ads

चलती गाड़ी के नीचे से आ रही थी आवाज, झांका तो टायर में नजर आया ये


एडिलेड में एक कार के टायर में कोआला बियर का बच्चा फंस गया। 16 किलोमीटर तक वह टायर के संस्पेशन को ही पकड़कर बैठा रहा।

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक कार के टायर में कोआला बियर का बच्चा फंस गया। करीब 16 किलोमीटर तक वह टायर के संस्पेशन को ही पकड़कर बैठा रहा।

इस बात का पता ड्राइवर को तब लगा, जब उसे इस बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। खरोंच तक नहीं आई...

ड्राइवर ने तत्काल एनिमल रेस्क्यू सेंटर को काल किया। कई किलोमीटर तक गाड़ी के नीचे ऐसे लटके होने के बावजूद भी इस बियर को जरा भी खरोंच नहीं आई।

रेस्क्यू टीम ने उसे कार से निकालकर जंगल में छोड़ दिया। कोआला बियर ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाया जाता है। यह बिल्ली के आकार का होता है।