क्या इस कैरेक्टर की नकल है 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का खिलजी वाला लुक
फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आएंगे।
संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटेड मूवी 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के कैरेक्टर में नजर आएंगे। इस लुक में वो काफी खूंखार नजर आ रहे हैं।
वैसे, रणवीर का खिलजी वाला लुक अमेरिकन टीवी सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के कैरेक्टर खल ड्रोगो से काफी हद तक मिलता-जुलता है।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में खल ड्रोगो का रोल अमेरिकन एक्टर जैसन मोमोआ ने प्ले किया है। ऐसे मिलता है रणबीर और खल ड्रोगो का लुक...
- फिल्म के ट्रेलर में एक जगह रणवीर सिंह (अलाउद्दीन खिलजी) मांस खाते हुए नजर आते हैं। वहीं गेम ऑफ थ्रोन्स में जैसन मोमोआ (खल ड्रोगो) भी मांस के लोथड़ों के साथ नजर आते हैं।
ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर के लुक को खल ड्रोगो के लुक से इंस्पायर होकर रखा गया है।
क्या है फिल्म के ट्रेलर में...
- ट्रेलर की शुरुआत में चित्तौड़ के किले में रानी पद्मावती और राजा रतन सिंह नजर आते हैं। रतन सिंह बोलते हैं
चिंता को तलवार की नोक पर रखे वो राजपूत, रेत की नाव लेकर समंदर से शर्त लगाए वो राजपूत और जिसका सिर कटे फिर भी धड़ दुश्मन से लड़ता रहे, वो राजपूत।
- अलाउद्दीन खिलजी के लुक में रणवीर सिंह शानदार लग रहे हैं। बैकग्राउंड में 'राणी सा' सॉन्ग है। इस बीच, पद्मावती कहती हैं
राजपूती कंगन में भी उतनी ही ताकत है, जितनी राजपूती तलवार में। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।


Post a Comment