Header Ads

इस कारण बिग बी ने नहीं रखा ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन, सिर्फ लक्ष्मी पूजा की



अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ अपने बंगले जलसा से दीपावली की पूजा की। उन्होंने इसकी दो फोटोज भी ट्विटर पर शेयर की हैं। वैसे तो बच्चन्स हमेशा से दिवाली ग्रैंड पैमाने पर मनाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस बार बच्चन परिवार ने दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी पूजा की। दरअसल, इसी साल फ़रवरी में ऐश्वर्या के पिता कृष्ण राज राय का निधन हुआ था। इसी वजह से बच्चन परिवार ने दिवाली सेलिब्रेशन को पूजा तक ही सीमित रखा।


अमिताभ बच्चन के अलावा, दिलीप कुमार, कंगना रनोट, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज भी सामने आई हैं, जिन्हें आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...