Header Ads

डिजिटल चांद देखकर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ा व्रत, 'चंद्रमुखी चौटाला' ने लगाए करवा चौथ पर ठुमके


देशभर में करवा चौथ का त्योहार रविवार को धूम-धाम से मनाया गया. बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ टीवी के सेलेब्स ने भी बढ़-चढ़कर इस पर्व में हिस्सा लिया

 टीवी शो 'ये हैं मोहब्बते' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया के साथ करवा चौथ के फेस्टिवल को एन्जॉय करती दिखीं. विवेक ने दिव्यांका के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा, "हैलो ब्यूटीफुल, आओ तुम्हें H20 पिलाऊं." एक अन्य तस्वीर में विवेक बता रहे हैं

मुंबई में हुई बारिश की वजह से उन्हें चांद नहीं दिखा, ऐसे में इंटरनेट पर यानि डिजिटल चांद देखकर व्रत तोड़ा गया.

फोटो में दिव्यांका पिंक और गोल्डन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. जबकि विवेक ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ कार्गो पेंट्स पहने हैं. मामूल हो कि जोड़ी की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी. 

आमतौर पर शादी के बाद यह व्रत पति के लिए रखा जाता है, लेकिन 'उतरन' फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता शादी से पहले ही करवा चौथ का व्रत और करीबियों के साथ इसे सेलिब्रेट करती दिखाई दीं.

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पति सुयश राय के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया.

टीवी शो 'एफ आई आर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक भी ट्रेडिशनल अंदाज में पति रोनित बिस्वास के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया. कविता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह ठुमके लगाती दिख रही हैं.