Header Ads

सालों से बंद दरवाजे के पीछे छिपा था खजाना, घर की सफाई में खुली किस्मत


एक रेडिट यूजर ने सोशल साइट पर ऐसी घटना शेयर की है, जिसने उनकी लाइफ हमेशा के लिए बदल दी। अपने दादाजी के घर की सफाई करने के दौरान उनकी नजर एक दरवाजे पर पड़ी, जो सालों से बंद था। उस दरवाजे के पीछे उसके हाथ लग गया एंटीक चीजों का खजाना। कहानियों की तरह बदली किस्मत
सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर लोगों की पहचान उजागर नहीं होती है। लेकिन यहां लोग आसानी से अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटनाएं शेयर करते हैं। ऐसे ही EvilEnglish नामक एक यूजर ने फोटोज के साथ अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है।
इस घटना के अनुसार, अपने दादाजी की मौत के सालों बाद जब यह यूजर उनके घर पहुंचा, तो पूरा घर धूल से ढंका हुआ था। ऐसे में उसने घर की सफाई करने का फैसला किया। यूजर के दादाजी को एंटीक चीजें, पुराने सिक्के वगैरह इकठ्ठा करने का शौक था। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि दादाजी उन्हें कहां रखते थे? घर की सफाई के दौरान यूजर को एक दरवाजा नजर आया जो सालों से बंद था। उस दरवाजे को खोला तो कमरे के अंदर फ्लोर पर एक पुरानी चटाई दिखाई दी। यूजर ने चटाई को हटाकर देखा तो वहां एक छोटा सा सेफ नजर आया। उसने तुरंत सेफ खोलकर देखा जिसके अंदर से बेशकीमती सिक्के और अन्य एंटीक चीजें निकलीं।