पापा की जींस पहन कर दोस्तों पर रौब जमाते थे सनी देओल, देखें
सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था. आज वो 61 साल के हो गए हैं
उनका असली नाम अजय सिंह देओल है, लेकिन घर में उन्हें सब सनी कह कर बुलाते थे. इसीलिए फिल्मों में भी उन्होंने अपना यही नाम रख लिया.
सनी ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म सुपरहिट थी. फिल्म में डेब्यू करने से पहले सनी बर्मिंघम एक्टिंग सीखने भी गए थे.
वो पापा धर्मेंद्र की जींस पहन कर कॉलेज जाते थे और अपने दोस्तों पर रौब जमाते थे. वो कहते थे यह जींस मेरे पापा ने 'शोले' में पहनी थी.
सनी के एक भाई बॉबी देओल हैं और दो बहनें अजीता और विजेता हैं. उन्होंने पूजा से शादी की है. उनके दो बच्चे- करण और राजवीर हैं.
उन्हें फिल्म 'घायल' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला
सनी फिल्मी पार्टियों से दूर रहते हैं. उनका मानना है कि यहां लोग बनावटी होते हैं. यहां तक कि उनकी पत्नी पूजा भी लाइमलाइट से हमेशा दूर रहीं
सनी की फेवरेट एक्ट्रेस तनूजा हैं. हॉलीवुड में उन्हें सिल्वेस्टर स्टेलॉन पसंद हैं. (बहन ईशा देओल के साथ सनी)
सनी को अभी भी अपने पिता धर्मेंद्र से डर लगता है. वो कहते हैं कि मैं अपने पिता के सामने ज्यादा बोल नहीं पाता हूं.
उन्हें पीठ की समस्या हो गई थी, जिसकी वजह से वो फिल्मों से बहुत दिनों तक दूर रहे थे. इससे उनके करियर पर बहुत नुकसान पहुंचा था.
सनी का गुस्सा भी बहुत तेज है. जब वो फिल्म 'डर' की शूटिंग कर रहे थे, तब वो फिल्म में शाहरुख को ज्यादा तवज्जो मिलने से गुस्सा हो गए थे. एक दिन सेट पर उन्होंने अपनी जींस के पॉकेट में हाथ डाल कर उसे नीचे तक फाड़ दी थी
उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. एक 'घायल' के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड और 'दामिनी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड.
उनकी और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की खबरों ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लंदन के बस स्टॉप पर वो और डिंपल कपाड़िया हाथ पकड़े बैठे थे. (अपनी दादी के साथ सनी)
सनी के बेटे करण फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म को सनी ही डायरेक्ट कर रहे हैं.

Post a Comment