मैं एजाज या विवेक ओबरॅाय नहीं हूं जो सलमान से डरु : जुबेर
छोटे पर्दे का सबसे विवादित हो सबका पसंदीदा शो बिग बॅास 11 का पहला वीक सभी के लिए चौंकाने वाला रहा
सलमान खान ने जुबेर को शो में जमकर फटकार लगाई यहां तक कि उन्हें गालियां भी दी. इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की. उन्हें अस्पताल ले जाया गया ओर कम वोट के चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया गया.
बिग बॅास के घर से निकलते ही जुबेर नेसलमान खान के खिलाफ मुंबई के एंटॅाप हिल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया है.
जुबेर ने अपनी लिखित शिकायत में लिखा है कि सलमान खान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नही करने देने की धमकी देते हुए बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात भी कही है. जुबैर ने अपनी लिखित शिकायत को लोनावला पुलिस को दी है.
जुबेर ने कलर्स और सलमान खान पर इल्जाम लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी खुद को दाउद का दामाद नहीं बताया है.
जुबेर ने सलमान खान को धमकी देते हुए कहा कि वो एजाज खान या विवेक ओबेरॉय नहीं हैं जो सलमान से डर जायेंगे. वकील ने कहा कि उन लोगों ने जान बूझकर सरकारी अस्पताल में भर्ती ना करवाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया.

Post a Comment