'ममी' को सीढ़ियों के पास देख भागे लोग, शहर के लिए बन गई थी मिस्ट्री
वैसे तो 'ममी' के लिए मिस्र फेमस है लेकिन ब्रिटेन में नदी के किनारे पर 'ममी' मिलना, ये कैसे संभव हुआ। जो कोई भी यहां आ रहा, वह डर के मारे वहां से भाग जाता था। आखिर में 'ममी' की मिस्ट्री का राज धीरे-धीरे बाहर आने लगा।
ब्रिटेन के ब्रिस्टल ब्रिज पर मिली ये डरावनी ममी लोगों के लिए मिस्ट्री बन गई थी। जो भी यहां आता वह चिल्लाकर भाग जाता। ये ममी बिल्कुल सीढ़ियों के पास थी। कोई भी ये नहीं समझ पा रहा था कि ये कहां से आई है?
ममी के रूप में जो फिगर दिखाई दे रहा था वह रस्सियों से बंधा हुआ था और दोनों हाथ क्रॉस में थे। इस वजह से लग रहा था कि ये वास्तव में ममी तो नहीं है तो फिर ये है क्या? कुछ लोग ये भी कह रहे थे कि स्ट्रीट आर्ट का ये यूनिक पीस हो सकता है।
ये पता नहीं चल पाया कि ये कब से यहां रखी हुई थी और कौन इसको रखकर गया? ये सामने नहीं आ पाया कि इस मजाक के पीछे कौन था?

Post a Comment