Header Ads

जीनत अमान से किमी काटकर तक, अब ऐसी दिखतीं हैं बिग बी की ये एक्ट्रेसेस


अमिताभ बच्चन 75 साल के होने वाले हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ ने जीनत अमान, किमी काटकर, राखी, रेखा, मीनाक्षी शेषाद्रि सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की।

आज आपको इस पैकेज में अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेसेस के उस दौर और अभी के फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 12 सुपरफ्लॉप फिल्मों के बाद आई थी ब्लॉकबस्टर 'जंजीर'

अमिताभ बच्चन अपने करियर के शरुआती दौर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दी थी। इन फ्लॉप फिल्मों के बाद 1973 में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जंजीर' आई थी।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दें कि बिग बी की 'सात हिंदुस्तानी', 'परवाना', 'प्यार की कहानी', 'रेश्मा और शेरा', 'संजोग', 'पिया का घर', 'बंसी बिरजू', 'एक नजर', 'रास्ते का पत्थर' सहित अन्य फिल्में फ्लॉप रही थी।

अमिताभ बच्चन ने जीनत अमान के साथ फिल्म 'डॉन' (1978), 'द ग्रेट गैम्बलर' (1979), 'दोस्ताना' (1980), 'राम बलराम' (1980), 'लावारिस' (1981), 'पुकार' (1983) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। फिलहाल जीनत फिल्मों से दूर अपने दोनों बेटों के साथ रहती है। वे कई बार सोशल इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में नजर आती है।

अमृता सिंह ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मर्द' (1985), 'तूफान' (1989), 'जादूगर' (1989), 'अकेला' (1991) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। अमृता फिल्म में एक्टिव हैं। इसी साल उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' आई थी।

किमी काटकर ने 1991 में आई फिल्म 'हम' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इसके अलावा वे बिग बी के साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। किमी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। वे आखिरी फिल्म 'जुल्म की आंधी' (1992) में नजर आई थी। वे फिलहाल अपनी फैमिली में बिजी है।

रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ 'नमक हराम' (1973), 'दो अनजाने' (1976), 'खून पसीना' (1977), 'गंगा की सौगंध' (1978), 'मिस्टर नटवरलाल' (1979), 'सुहाग' (1979) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। रेखा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'षमिताभ' में नजर आई थी। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं है। वे फिल्मी पार्टिज में नजर आती रहती है।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बिग बी के साथ 'शहंशाह' (1988), 'गंगा जमुना सरस्वती' (1988), 'तूफान' (1989), 'अकेला' (1991) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है। वे आखिरी बार फिल्म 1996 में फिल्म 'घातक' में नजर आईं थी। 2016 में आई फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में फ्लैश बैक में नजर आईं थी।

रति अग्निहोत्री ने बिग बी के साथ फिल्म 'कुली' (1983) में काम किया था। इसके अलावा दोनों फिल्म 'कांटे' (2002), 'खाकी' (2004), 'देव' (2004) में नजर आए। वे आखिरी बार 'रणवीर द मार्शल' (2016) फिल्म में नजर आईं। फिलहाल वे अपने बेटे तनुज वीरानी के रह रही है।

जया भादुड़ी (अब बच्चन) के साथ अमिताभ बच्चन ने 'पिया का घर' (1972), 'एक नजर' (1972), 'बंसी बिरजू' (1972), 'जंजीर' (1973), 'अभिमान' (1973), 'मिली' (1975) 'शोले' (1975) सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। जया आखिरी बार फिल्म 'द्रोण' में नजर आई थी। उनके पास भी फिलहाल कोई फिल्म का ऑफर नहीं है। हां, वे बिग बी के साथ कुछ ऐड में जरूर नजर आती हैं।

हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'दो और दो पांच' (1980), 'नसीब' (1981), 'सत्ते पे सत्ता' (1982), 'देश प्रेमी' (1982), 'नास्तिक' (1983) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। हेमा फिल्मों में एक्टिव है। इसी साल उनकी फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' आई थी। इसके अलावा वे क्लासिकल डांस के शोज भी करती हैं।