कभी ऐसी दिखतीं थीं रेखा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 63 साल की होने जा रही है। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा आज जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, वैसी वे बॉलीवुड डेब्यू के दौरान नहीं दिखती थीं। उनकी उस दौरान की फोटोज पर नजर डाले तो उनका अजीबोगरीब लुक देखने को मिलता है। आज आपको रेखा की ऐसी ही फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
तमिल एक्टर जेमिनी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फिल्म 'रंगुला रत्नम' से की थी, लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री 1970 में आई फिल्म 'सावन भादो' से हुई। रेखा ने 'गोरा और काला' (1972), 'रामपुर का लक्ष्मण' (1972), 'कीमत' (1973), 'अनोखी अदा' (1973), 'दो अनजाने' (1976), 'खून पसीना' (1977), 'घर' (1978), 'सुहाग' (1979), 'उत्सव' (1984), 'जाल' (1986) सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
रेखा ने हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ की १८०, से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेखा का फिल्मी सफर कामयाबी और अवॉर्ड्स से भरा हुआ है। वे रील और रियल लाइफ में हमेशा सुर्खियों में रहीं। रेखा की शादी यूं तो इंडस्ट्रियल मुकेश अग्रवाल से हुई थी, लेकिन उनका अफेयर अमिताभ बच्चन, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, विनोद मेहरा, किरण कुमार जैसे कई स्टार्स के साथ जुड़ा।

Post a Comment