Header Ads

कैंसर से जूझ रही इस फैन की लास्ट विश पूरी करेंगे शाहरुख खान



शाहरुख खान के सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी फैंस हैं। वो दुनिया में सबसे ज्यादा चहिते सिलेब्रिटीज की लिस्ट में आते हैं। शाहरुख के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरुख को अपने फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल शाहरुख की एक फैन उनकी जबरदस्त फैन हैं लेकिन फिलहाल उसकी हालत बहुत खराब है। फैन का नाम है अरुणा पीके और वो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं। लेकिन वो कैंसर से जूझ रही हैं। अरुणा की अंतिम इच्छा है कि वो शाहरुख खान से एक बार मिल सकें।



जैसे ही ये बात शाहरुख के दूसरे फैंस को पता चली तो लोग ट्विटर पर अरुणा की फोटो के साथ ये खबर शेयर करने लगे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर हैशटैग SRKMeetsAruna ट्रेंड करने लगा। फैंस शाहरुख से अपनी इस फैन की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कह रहे हैं। वहीं शाहरुख ने इसके जवाब में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शाहरुख ने कहा, 'मुझे इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं, मेरा परिवार और मेरे सभी फैंस आपकी तबीयत ठीक होने की कामना करते हैं। आप बहुत मजबूत महिला है अरुणा और आप के भीतर बीमारी से लड़ने की क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द अच्छी हो जाएंगी और हम जल्द मुलाकात करेंगे।'