लोगों को लगा सड़क पर मरा पड़ा है कुत्ता, कुछ महीनों बाद दिखने लगा ऐसा
कुछ लोगों जहां कुत्ते काफी पसंद होते हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें टॉर्चर कर एन्जॉय करते हैं। कुछ को जहां घर में प्यार नसीब होता है, वहीं कुछ की जिन्दगी सड़कों पर बीत जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो, शौकिया तौर पर कुत्ते पाल तो लेते हैं लेकिन बाद में उस पर ध्यान देना बंद कर देते हैं।
10 महीने की ये पपी सड़क पर अपनी जिंदगी से लड़ते हुए इस हाल में मिली थी। न तो वह खड़ी हो पा रही थी न चल पा रही थी क्योंकि उसकी बॉडी में मसल पावर बहुत कम रह गई थी। उसके पिछले मालिक ने उसे सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया था। सड़कों पर कचरे में से खाना ढूंढ़कर वो जिंदा हड्डियों का ढांचा बन गई थी। जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने एनिमल रेस्क्यू टीम को खबर दे दी। उसको स्पेन के एनिमल रेस्क्यू सेंटर, ग्रेनेडा लेकर जाया गया। उसकी ऐसी हालत देख कर वहां के ओनर ने उसे बरीला नाम दिया। बरीला एक स्पैगेटी की टाइप है। डॉक्टर ने बताया की उसको न पीने के लिए पानी मिला था, न खाना। इसलिए उसकी हालत ऐसी हो गई थी। डॉक्टर ने ये भी बताया कि बचपन से वह डॉग्स को देख रहे हैं लेकिन ऐसी हालत में पहली बार किसी कुत्ते को देखा था।
बरीला जब मिली तब वह सिर्फ 7 किलो की थी। डॉक्टर्स ने उसे पहले ड्रिप चढ़ाई और फिर 6 घंटे बाद खिलाना शुरू किया। बरीला को खड़े होने के लिए हार्नेस का सपोर्ट दिया गया ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो पाए। लेकिन फिर भी वह ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रह पाती थी।
बरीला को 7 हफ्तों तक बहुत प्यार किया गया। खिलाया-पिलाया गया और उसके बाद वह खड़ी हो पाई।
कुछ समय बाद एडुआर्डो ने बरीला को अडॉप्ट कर लिया। अब बरीला एडुआर्डो, उसकी वाइफ, उनकी 14 साल की बेटी और 5 कुत्तों के साथ रहती है। अब उसका वेट तेजी से बढ़ रहा है और वह दिन में 5, से 6 बार खाती है।
अब बरीला बहुत अच्छी जिंदगी जीती है और पहले से बहुत हैल्थी भी है। अभी तक ये सामने नहीं आ पाया कि बरीला की ऐसी हालत किसने की। लेकिन लोकल पुलिस ढूंढने में जुटी है।

Post a Comment