जानलेवा बीमारी को सर्दी समझने की गलती कर बैठा ये शख्स, फिर हुआ ऐसा हाल
साउथ वेल्स के 46 वर्षीय क्रिस गार्लिक को ऐसी बीमारी हुई कि अब वे जिंदगी में न तो कभी खड़े हो पाएंगे और न ही अपने हाथों का इस्तेमाल कर पाएंगे। असल में क्रिस को एक बीमारी को आम सर्दी-खांसी समझना भारी पड़ गया। डॉक्टर्स के मुताबिक 3 बच्चों के पिता क्रिस को लगा कि उन्हें तेज सर्दी बुखार है और उन्होंने कुछ दवाईंयां ली, पर जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें तत्काला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी जान बचाने के लिए उनके हाथ पैर काटने पड़े।
- डॉक्टर्स ने बताया कि ये आम सर्दी-खांसी नहीं बल्कि बॉडी पर एक वायरस अटैक है। बॉडी के इम्युन सिस्टम के कमजोर हो जाने के कारण एक तरह का वायरस खून में मिल गया और शरीर के बाकी अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
- क्रिस को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। उनकी वाइफ केरेन को बताया गया कि क्रिस का बचना नामुमकिन है।
- लेकिन डॉक्टर्स ने क्रिस को बचाने के लिए एक तरीका खोज निकाला, पर ये तरीका ऐसा था कि जिंदगीभर के लिए क्रिस का अपाहिज होना तय था।
-इंफेक्शन रोकने के लिए डॉक्टर्स ने क्रिस के हाथ व पैर काटकर अलग कर दिए और उनकी जान बच गई।

Post a Comment