Header Ads

बिग बी के हमशक्ल गोपी, इनको कहते हैं साउथ का अमिताभ बच्चन, हाइट से हेयरस्टाइल तक एक जैसी


बॉलीवुड के महानायक बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में फैन है। उनके फैन बिग बी की तरह दिखना चाहते हैं, रहना चाहते हैं, चलना चाहते हैं, बोलना चाहते है।

 कई लोग शहंशाह की एक्टिंग भी अच्छी कर लेते हैं। लेकिन साउथ में एक ऐसा शख्स है, जिसे बिग बी की तरह दिखने के लिए कुछ करना नहीं पड़ता है, क्योंकि उसकी शक्ल पूरी तरह से शहंशाह से मिलती है।

 लोग इस शख्स को देखकर गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं।

इस शख्स का नाम गोपी है। इनकी उम्र 50 साल है। इनको लोग आंध्र प्रदेश का अमिताभ बच्चन भी कहते हैं।

 गोपी स्कूल के समय से ही बिग बी की तरह रहते थे। उनका स्टाइल भी अब बिग बी की तरह ही हो गया है। गोपी फ्रीलांस कैमरामैन हैं।

गोपी को देखकर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और उनको बिग बी समझ लेते हैं।

 गोपी जब कोट और ब्लैक चश्मे में निकलते हैं तो लोग उनको घेर लेते हैं और ऑटोग्राफ मांगने लगते हैं। गोपी राजमुंदरी के रहने वाले हैं।

गोपी का कहना है कि मुझे लोगों को बताना पड़ता है कि मैं रियल का अमिताभ नहीं हूं और मैं उन्हें ऑटोग्राफ नहीं दे सकता।

गोपी की हाइट 6 फीट है। बाद में गोपी ने भी अमिताभ की तरह ही बेलबॉटम और स्टेप कट हेयरस्टाइल अपना लिया।

अमिताभ लुक को देखने के बाद साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर दसारी नारायण राव और तेजा ने उनको फिल्मों में काम करने के लिए बुलाया था।

लेकिन उनका मन इसमें नहीं लगा। वो कैमरामैन बनना चाहते थे और वो बन गए।

गोपी की ज्वाइंट फैमिली है। जब गोपी को लगा कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है तो उन्होंने विजयवाड़ा में बतौर एसिस्टेंट कैमरामैन काम शुरू कर दिया।

फिलहाल मैं थ्रीडी होलोग्राफी का काम देखता हूं।