'सिंह इज किंग' के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं ये एक्टर होगा लीड रोल में
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' का सीक्वल बनने जा रहे हैं, लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 2008 में आई इस फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह के नाम पर सहमति बनी है। रणवीर पहली बार किसी फिल्म में पगड़ी में नजर आएंगे।
फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल का नाम 'शेर सिंह' होगा। फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 'रणवीर सिंह में एक सरदार का रोल निभाने की क्वालिटी हैं। मैंने उनको करीब एक महीने पहले 'सिंह इज किंग' के सीक्वल की कहानी सुनाई थी। उन्हें पसंद भी आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेन्द्र सिंह पहले 'सिंह इज किंग' टाइटल को ही सीक्वल के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। लेकिन 'सिंह इज किंग' के प्रोड्यूसर विपुल शाह इस फिल्म को आगे बढ़ाना नहीं चाहते थे। इसलिए शैलेंद्र सिंह को नाम बदलना पड़ा। शैलेंद्र के मुताबिक 'शेर सिंह' कोई सुपरहीरो वाली फिल्म नहीं होगी। ये एक नॉर्मल किरदार होगा। लेकिन उसमें कुछ अलग तरह की खूबियां जरूर होंगी।
बता दें कि साल 2015 में 'सिंह इज ब्लिंग' नाम की फिल्म आई थी, जिसमें अक्षय ही लीड रोल में थे। हालांकि, इसका 'सिंह इज किंग' से कोई वास्ता नहीं था। क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था और अक्षय कुमार ने फिल्म प्रोड्यूस की थी।
'सिंह इज किंग' में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ थी। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था जबकि विपुल शाह इसके प्रोड्यूसर थे। नई फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म की स्टारकास्ट एकदम नई होगी। अभी तक फिल्म की हीरोइन तय नहीं है।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'गल्ली ब्वॉय' और क्रिकेट वर्ल्डकप की कहानी पर बनने वाली फिल्म '83' में भी नजर आएंगे।

Post a Comment