Header Ads

घर की दीवार के पीछे से आ रही थी आवाजें, तोड़ा तो छिपा निकला ये


नए घर में शिफ्ट होने के बाद से ही मालिकों को लगातार दीवार के पीछे से आवाजें सुनाई दे रही थी।

रहस्य और रोमांच के बीच कई बार कुछ ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है।

एरिजोना के फीनिक्स से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां नए घर में शिफ्ट हुई एक फैमिली मेंबर्स के होश अचानक उड़ गए, जब घर की दीवार के पीछे से उन्हें आवाजें सुनाई दे रही थीं।

पीछे दुबका मिला ये...

सोशल साइट्स पर मामले की फोटोज शेयर की गई है। नए घर में शिफ्ट हुए लोगों को दीवार के पीछे से आवाजें सुनाई दे रही थीं।

उन्होंने अंदाजा लगाया कि पीछे शायद बिल्ली दबी हुई है। ये सोचकर उन्होंने इमरजेंसी एनिमल मेडिकल टेक्नीशियन को कॉल कर बुला लिया।

मदद के लिए आई टीम के सदस्य एंडी गेलो ने बताया कि जब वो वहां पहुंचे, तो उन्हें भी दीवार के पीछे से आवाजें सुनाई दी।

इसके बाद टीम ने सीमेंट की दीवार को तोड़ना शुरू किया। काफी सावधानी से दीवार तोड़ने के बाद जब टीम ने अंदर झांका, तो वहां बिल्ली का एक बच्चा बैठा हुआ था।

रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

दीवार के बिल्कुल कोने में दुबक कर ये बच्चा बैठा हुआ था। टीम ने उसे बाहर निकाला। वो काफी डरा हुआ था।

बच्चे को हर दो से तीन घंटे में दूध पिलाने की जरूरत पड़ रही थी। टीम ने फैसला किया कि स्वस्थ होने के बाद बच्चे को अडॉप्शन के लिए डाल दिया जाएगा।