Header Ads

यह है ढिंचैक पूजा का असली नाम, हर महीने ऐसे कर लेती हैं लाखों की कमाई


ढिंचैक पूजा 22 अक्टूबर को वाइल्ड कार्ड के जरिए ‘बिग बॉस 11’ के घर में एंट्री लेने वाली हैं।

ढिंचैक पूजा का रियल नेम पूजा जैन है। बता दें पूजा यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर उनका गाना ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ वायरल होने से फेमस हुई हैं।

हालांकि इससे पहले भी पूजा ने एक गाना गाया था जिसके बोल थे स्वैग वाली टोपी। पूजा के गानों को सुनकर किसी को बहुत मजा आया तो कई लोगों ने आलोचना भी की लेकिन पूजा ने एक के बाद एक गाने रिलीज किए।
पूजा जैन से ढिंचैक पूजा...

इस बारे में खुद पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जिंदगी को लेकर उनका एक अलग ही और बिंदास एटीट्यूड है और ढिंचैक शब्द उनकी पर्सनालिटी के हिसाब से काफी सही लगता है।
3- 50 लाख तक कमाती हैं हर महीने...

जानकारी के मुताबिक पूजा एक महीने में कुल 3.20 लाख से लेकर 50 लाख तक की कमाई कर लेती हैं। जैसा की हमने बताया की पूजा एक यूट्यूबर है इसलिए जब जब लोग उनके गानों को क्लिक करते है तो इससे पूजा को ही फायदा होता है।

बता दें कि पूजा ने लिरिक्स राइटिंग की पढ़ाई की है और जब उन्होंने पहला गाना स्वैग वाली टोपी लिखा था तो लोगों ने उन्हें इस गाने का वीडियो बनाने की प्रेरणा दी।


पूजा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है। पूजा ने रोहतक को मॉडल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और अब वह गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।