Header Ads

मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करने में काम आया एक तोता, पत्नी ने ही की थी पति की हत्या


अमेरिका के मिशिगन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक पत्नी पर अपने पति को गोली मारने का आरोप साबित हुआ है, लेकिन खास बात ये है कि घटना का गवाह कोई इंसान नहीं बल्कि इस परिवार का ही एक पालतू तोता है.


2015 में मिशिगन की 49 साल की ग्लेना डुरम ने अपने पति, मार्टिन डुरम को गोली मार दी थी. इसके बाद उन्होंने खुदकुशी की भी कोशिश की थी.
घटना के समय उनका पालतू तोता भी वहां मौजूद था. इस तोते का नाम 'बड' है और हत्या के बाद से वो अकसर, Don't Shoot रटता रहता था.


मृतक की मां का कहना था कि 'बड जो भी सुनता है वो दोहराने लगता है. इस बार भी वो मार्टिन के ही आखिरी शब्दों को दोहरा रहा है.'हालांकि, तोते को कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया और महज़ उसके बोल को ही सुबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. ग्लेना की सज़ा का फै़सला अगले महीने होगा.