Header Ads

काली रात में करे यह अचूक टोटके, बन जायेंगे मालामाल


दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन है दीवाली का पूरा महीना ही शुभ माना जाता है. इस दिन हर कोई घर में सुख सम्रद्धि के लिए अमावस्या की रात कई उपाय करता है ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा उन पर सदा बनी रहे.

धर्म शास्त्र के अनुसार व्यक्ति उपाय श्रद्धा और विश्वाश के साथ करे तो उसके सारे दुःख दर्द दूर हो जाते हैं और उसे जीवन में खुशिया ही खुशियां प्राप्त होती है.

मछली को खाना खिलाये

दीवाली की अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना कर उन्हें खिलाये. यह उपाय सुबह और शाम के करें जो भी व्यक्ति अमावस्या की रात को यह उपाय करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होने के साथ ही उनके घर पर बुरी नज़र भी नहीं लगती.

शुभता के लिए

हर किसी की ख्वाहिश रहती है की घर में होने वाला हर काम सही हो सब कुछ शुभ हो,कभी भी घर में अमंगल की छाया न पड़े. दिवाली की रात परिवार के साथ मिलकर पूजा अवश्य करें. परिवार के साथ मिलकर पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

हनुमान जी की पूजा

दिवाली के दिन हर कोई माता लक्ष्मी और श्री गणेशजी की पूजा करते है. लेकिन अमावस्या होने के कारण कोई हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करता है इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस सुबह हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी को लड्डू का भोग अवश्य लगायें. अंत में प्रसाद स्वरुप उसे ग्रहण भी करें.

पाप से मुक्ति

इस शुभ अवसर पर व्यक्ति अपने पापों का प्रायश्चित कर माफ़ी भी मांगते हैं. यह दिन काफी विशेष होता है इस दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाया चाहिए यह काफी शुभ माना जाता है. किसी पेड़ के नीचे चीटियों का भोजन रख दे अपने आप वह अपना भोजन कर लेंगी. कहा जाता है की इस दिन छोटे छोटे जीवों को भोजन कराने से मनुष्य के पाप मिट जाते है.

बेरोज़गार करें ये उपाय

अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कार्य में असफल व्यक्ति दिवाली की रात एक नींबू लें और उसे सुबह से ही उसे धोकर अपने घर के मंदिर में रख दें फिर रात के समय उस नींबू को बेरोज़गार व्यक्ति के सिर से 7 बार उतार कर नींबू को लंबाई में 4 हिस्सों में काट दे आखिरी में कटे हुए नींबू के चारों हिस्सों को चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें.

धन लाभ के लिए

किसी कारोबारियों के पास यदि पैसा ठहर नहीं रहा है तो वह दिवाली की रात में 5 लाल रंग के फूल लेंकर 5 जलते हुए दीयों के साथ पानी में विसर्जित करे. साथ ही यह उपाय करने के बाद भगवान से प्राथना करें की आपका काम जल्द पूरा हो जाएं

खुशिया बाते खुशिया पाए

कहते है ना खुशियां बांटने से बढ़ती हैं इस लिए ग़रीब और भूखे लोगों को भोजन अवश्य कराये. ग़रीबों को अपनी श्रद्धा अनुसार दान दें हो सकता है आपके दिए दान से किसी के जीवन की काली अमावस रौशनी में बदल जाए