Header Ads

दंगल से सीक्रेट सुपरस्टार: आमिर की तरह जायरा वसीम भी हैं परफेक्शनिस्ट


एक फिल्म के बाद से ही जायरा वसीम सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं देश-विदेश में भी एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं. बीते साल आई आमिर खान की फिल्म दंगल में उन्होंने रेसलर गीता फोगट के बचपन का रोल किया था.

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो जमकर कमाई की ही, जायरा की एक्टिंग को भी काफी तारीफ मिली. ये तारीफ सिर्फ दर्शक ही नहीं खुद आमिर खान भी करते थक नहीं रहे हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

बता दें कि जायरा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में बिजी हैं. ये उनके करियर की ही नहीं, आमिर खान के साथ भी उनकी दूसरी फिल्म में. इसमें जायरा के साथ काम करने के एक्सीपीरियंस की बात करें, तो आमिर का कहना है

कि जायरा एक परफेक्शनिस्ट एक्ट्रेस हैं. उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भी दंगल के लिए ऑडिशन से लेकर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में रोल करने तक जायरा के अब तक के सफर को दिखाया गया है.

सीक्रेट सुपरस्टार दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. इसमें जायरा इंसिया के रोल में होंगी. ये एक ऐसी लड़की का किरदार है, जो सिंगर बनना चाहती है, लेकिन उसके पापा को ये पसंद नहीं है. इस रोल के लिए जायरा ने काफी मेहनत की है.

अपने अब तक के सफर के बारे में जायरा का कहना है कि एक तरफ जहां नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म दंगल उनके लिए फिजिकली काफी चुनौतीपूर्ण थीं

 वहीं अदवित चंदन के डायरेक्शन वाली सीक्रेट सुपरस्टार के लिए उन्हें मानसिक रूप से काफी तैयारी करनी पड़ी.

हालांकि इस बारे में खुद आमिर ने अपने रोल का खुलासा करते हुए कहा था कि ये उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल रोल है. इस फिल्म में वैसे तो वह कैमियो कर रहे हैं

 लेकिन उनकी एक अहम भूमिका है. आमिर ने इस रोल के बनने की कहानी से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा था,

'सीक्रेट सुपरस्टार' में वह म्यूजिक कंपोजर शक्ति कुमार का रोल निभा रहे हैं. इसमें आमिर का लुक उनकी अब तक आई फिल्मों से बिलकुल अलग नजर आ रहा है. उनके बालों का स्टाइल, दाढ़ी, कपड़े, चलने-बोलने का अंदाज सब कुछ काफी अलग और बहुत दिलचस्प है.

वहीं जायरा ने भी सीक्रेट सुपरस्टार में अपने रोल को वास्तविक बनाने के लिए काफी समय सिंगर मेघना मिश्रा के साथ बिताया है. फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.