Header Ads

करीना से रणबीर तक, अपने सिबलिंग्स से Age में छोटे और Height में बढ़े हैं ये 7 सेलेब्स


बॉलीवुड में अगर सिबलिंग्स की बात की जाए तो लिस्ट लंबी है। सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक सभी के सिबलिंग्स बॉलीवुड में एक्टिव हैं। लेकिन एक बात है जो कुछ सिबलिंग्स को बाकी सिबलिंग्स से अलग बनाती है।

 दरअसल वैसे तो बॉलीवुड में कई भाई-बहन, बहन-बहन या फिर भाई- भाई हैं लेकिन ऐसे कुछ ही हैं जिनमें यंगर की हाइट है बड़े भाई/बहन से ज्यादा। यानी छोटे भाई/बहन की हाइट है बड़े भाई/बहन से ज्यादा। इस पैकेज में हम आपको ऐसे ही सिबलिंग्स के बारे में बताएंगे जो उम्र में तो बड़े हैं लेकिन हाइट में छोटे...

करीना-करिश्मा

करीना कपूर की हाइट 5 फीट 5 इंच है तो करिश्मा कपूर की हाइट 5 फीट 4 इंच है।

आलिया-शाहीन

महेश भट्ट की बेटी हैं आलिया और शाहीन। बता दें महेश भट्ट डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर हैं। शाहीन और आलिया में शाहीन बड़ी है जबकि आलिया छोटी। लेकिन अगर हाइट की बात हो तो आलिया भट्ट 5 फीट 3 इंच है तो शाहीन भट्ट की हाइट 5 फीट 2 इंच है। आलिया जहां एक्ट्रेस हैं तो वहीं शाहीन राइटर हैं।

रणबीर- रिद्धिमा

रिद्धिमा और रणबीर के पिता हैं ऋषि कपूर। ऋषि कपूर अपने टाइम के फेमस सुपरहिट एक्टर रहे हैं और अभी भी वो फिल्मों में एक्टिंग करते दिखते हैं। अपने पिता की तरह ही रणबीर एक्टर हैं। बतां दे रिद्धिमा करीना कपूर से सिर्फ 6 दिन बड़ी हैं। वैसे रिश्ते में रणबीर छोटे हैं लेकिन हाइट में नहीं। रणबीर कपूर की हाइट 6 फीट है तो रिद्दिमा कपूर की हाइट 5 फीट 5 इंच है।

साजिद- फराह

फराह खान और साजिद खान बॉलीवुड की जानी मानी भाई- बहन की जोड़ी है। दोनों ही भाई बहन डायरेक्टर हैं। जबकि फराह कोरियोग्राफर भी है। रिश्ते में तो फराह खान बड़ी है लेकिन हाइट में फराह साजिद से मात खा जाती हैं। साजिद खान की हाइट 5 फीट 10 इंच है तो फराह खान की हाइट 5 फीट 6 इंच है।

खुशी- जाह्नवी

खुशी- जाह्नवी श्रीदेवी की बेटी हैं जो अपने स्टाइल से टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। दरअसल खुशी और जाह्नवी दोनों ही बेहद ब्यूटीफुल हैं और जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वैसे तो रिश्ते में जाह्नवी कपूर बड़ी हैं लेकिन हाइट में छोटी बहन से मात खा जाती हैं।बता दें खुशी कपूर की हाइट 5 फीट 7 इंच है तो जाह्नवी कपूर की हाइट 5फीट 4 इंच है।

आदित्य-कुणाल

आदित्य-कुणाल दोनों ही बॉलीवुड एक्टर हैं। आदित्य ने आशिकी 2 से बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। आदित्य की अगली फिल्म शिद्दत होगी जिसमें वो वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वैसे तो रिश्ते में कुणाल बड़े हैं लेकिन हाइट में छोटे हैं। बता दें आदित्य रॉय कपूर की हाइट 6 फीट 2 इंच है तो कुणाल रॉय कपूर की हाइट 5 फीट 7 इंच है।

इब्राहिम- सारा

इब्राहिम- सारा, सैफ अली खान के बच्चे हैं। बता दें इब्राहिम जहां लाइम लाइट से दूर रहते हैं तो वहीं सारा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। सारा फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। बता दें इब्राहिम खान की हाइट 5 फीट 11 इंच है तो सारा अली खान की हाइट 5 फीट 2 इंच है।

सलमान-सोहेल

सलमान और सोहेल बॉलीवुड के जाने माने ब्रदर्स हैं। सलमान सोहेल और अरबाज, सलीम खान के बेटे हैं। वैसे रिश्ते में तो सलमान सोहेल से छोटे हैं लेकिन हाइट में नहीं। बता दें सलमान खान की हाइट 5 फीट 5.5 इंच है तो सोहेल खान की हाइट 5 फीट 6 इंच है।