Header Ads

आधा गला काट 3 महिलाओं की हत्या, बड़ी उलझी है ये ट्रिपल मर्डर की मिस्ट्री


डीएसपी केवी रमण ने बताया कि जिस घर की महिलाओं की हत्या की गयी है, उस घर से महज 200 कदम की दूरी पर उनके शव मिले हैं।

यहां के बुंडू स्थित दशम फॉल थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक ही परिवार की तीन महिलाओं का आधा गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना नाईलगाड़ा गांव की घटना है।

लोगों को मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से कुछ ही दूरी पर मिले शव...

- बुंडू के डीएसपी केवी रमण ने बताया कि जिस घर की महिलाओं की हत्या की गयी है, उस घर से महज 200 कदम की दूरी पर उनके शव मिले हैं।

- महिलाओं की हत्या किसने की है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों ने सुबह देखा शव तो मची सनसनी

- बुंडू के डीएसपी केवी रमण ने बताया कि जिन महिलाओं का मर्डर हुआ है वाे चंद्रमोहन मुंडा नाम के ग्रामीण के परिवार की हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में महिलाओं के शव देखे।

- मृतकों में दो महिपाल सिंह मुंडा की पत्नी हैं। तीसरे की पहचान महिपाल के बड़े भाई चंद्रमोहन मुंडा की पत्नी बीबी देवी के रूप में हुई है।

अन्य दो मृतकों में महिपाल की दोनों पत्नियां तारामणि और लखीमणि शामिल हैं। महिपाल की चार साल पहले एक बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है।

- डीएसपी के अनुसार प्रारंभिक दृष्टि में जमीन विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। एक की हत्या घर में ही कर दी गई, जबकि अन्य दो महिलाओं को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया गया।

इसके बाद दोनों का आधा गला काटकर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद कोई ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसएसपी पहुंचे मौके पर, स्पेशल टीम करेगी मामले की जांच

- घटना के बाद रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी भी बुंडू पहुंचे। उन्होंने मृतक के घर और घटनास्थल का जायजा लिया।

एसएसपी ने बताया कि इस केस को सॉल्व करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। सीआईडी और एफएसएल की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

- एनएच 33 से दस कदम की दूरी पर मृतकों के घर हैं। रात में खाना खाकर महिलाएं सोयी थीं। इसी के बाद अपराधी घर में घुसे और महिलाओं को जगाया।

 इसके बाद एक महिला की हत्या घर में ही कर दी, जबकि दो अन्य को पास के जंगल ले जाकर धारदार हथियार से मार दिया।