इस हादसे पर बनी थी बिग बी की फिल्म ‘काला पत्थर’, कोयला खादान में हुई थी 375 लोगों की मौत
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की वैसे तो कई फिल्में यादगार हैं। लेकिन उनकी फिल्म ‘काला पत्थर’ को याद करने की दूसरी वजह है।
इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के धनबाद में हुई थी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। इस हादसे में 375 लोगों की मौत हुई थी।
काला पत्थर साल 1979 में रिलीज हुई थी। जो एक असली घटना पर आधारित थी। यह घटना 27 दिसंबर 1975 को घटी थी।
इस हादसे में पलक झपकते ही 375 लोगों की जान चली गई थी। कोयले की खान में ज्यादातर लोगों की जल समाधि बन गई थी।
यह हादसा धनबाद के चासनाला में हुई थी। इस हादसे को दुनिया की सबसे बड़ी खादान हादसों में से एक माना जाता है।
कोल इंडिया के अंतर्गत आनेवाली भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की चासनाला कोलियरी के पिट संख्या 1 और 2 के ठीक ऊपर स्थित एक बड़े तलाब में जमा करीब पांच करोड़ गैलन पानी, खदान की छत को तोड़ता हुआ अचानक अंदर घुस गया था।
उस वक्त कोयला खादान में जितने भी मजदूर काम कर रहे थे, सभी अंदर ही फँस गए। फौरन पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए।
लेकिन वो छोटे पड़ गए। जल्दी-जल्दी कोलकाता के कई प्राइवेट कंपनियों से संपर्क किया गया था, लेकिन वक्त बीतता जा रहा था।
धीरे-धीरे उम्मीदे धूमिल हो गईं। खादान में फंसे लोगों को निकाला नहीं जा सका। कंपनी प्रबंधक ने नोटिस बोर्ड में मारे गए लोगों की लिस्ट लगा दी।
हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा खादान हादसा नहीं हुआ था। इसको दुनिया के सामने लाने की काम यश चोपड़ा ने किया।
चासनाला खदान में हुए हादसे पर यश चोपड़ा ने फिल्म बनाई। यह फिल्म 24 अगस्त 1979 में देशभर रिलीज हुई। इस फिल्म में कई रिकॉर्ड तोड़ दिये। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
झारखंड के गिद्दी वाशरी में 'काला पत्थर' की शूटिंग के दौरान यश चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आए थे। वे यहां गिद्दी रेस्ट हाऊस में ठहरे थे।
जहां लोगों के बीच शत्रुघन सिन्हा और यश चोपड़ा के साथ फोटो खिंचाने की एक होड़ सी मची रहती थी।
यह फिल्म 1979 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, नीतू सिन्हा जैसे कई एक्टर्स थे।


Post a Comment