एक घंटे में 2760 पुशअप, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोजाना 8 घंटे करते हैं प्रैक्टिस, दलिया-चना है डाइट
उत्तर प्रदेश के देवरिया के अश्वनी कुमार सिंह ने पुशअप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 22 साल के इस युवक ने एक घंटे में 2760 पुशअप लगाए।
इसके पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कार्टन विलियम्स के नाम था, जिसने एक घंटे में 2682 पुशअप लगाए थे।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लक्ष्य फाउंडेशन ने प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें अश्वनी कुमार ने ये रिकॉर्ड बनाया।
अश्विनी कुमार देवरिया के निसनिया गांव के रहने वाले हैं। लेकिन वहां कोई ग्राउंड नहीं है। इसके बावजूद अश्वनी रोजाना 8 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे अश्वनी की प्रैक्टिस चलती है।
अश्वनी को पिछले साल पता चला कि ऑस्ट्रेलिया के कार्टन ने 2682 पुशअप करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उसके पहले भी कार्टन के नाम एक घंटे में 2392 पुश अप का रिकॉर्ड दर्ज था।
इसके बाद अश्वनी ने पुशअप का रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य में जुट गया। इसके बाद अश्वनी रोजाना दो हजार से 2500 पुशअप करने लगा।
अश्वनी के पिता देवरिया में बस कंडक्टर हैं और मां आगनबाड़ी में काम करती हैं। अश्वनी के दो भाई और एक बहन है।
अश्वनी की डाइट भी कोई खास नहीं है। वो दलिया और चना खाता है। इसी डाइट पर अश्वनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अश्वनी सिंह का ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अश्वनी का बचपन का ख्वाब था कि वो देश के लिए रिकॉर्ड बनाए।
अश्वनी ने स्टेट लेवल की एथलीट में लॉन्ग रेस में हिस्सा लिया था। लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली थी। अश्वनी उसके लिए फिर से प्रैक्टिस कर रहा है।
अश्वनी कुमार ने कई कारनामे किये हैं। साल 2016 में उसने 14 दिन 15 घंटे और 37 मिनट में लेह से कन्याकुमारी तक का सफर साइकिल से किया था।
जो लिम्बा बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। यह दूरी करीब 4197 किलोमीटर है, जिसे अश्वनी ने 15 दिन से कम वक्त में पूरी की थी। अश्वनी के साथ आजमगढ़ के आकाश यादव भी इस रिकॉर्ड में अश्वनी के साथ शामिल थे।


Post a Comment