Header Ads

साउथ एक्टर चिरंजीवी ने की एक्ट्रेस से सगाई, 10 साल से हैं रिलेशनशिप में


साउथ फिल्म एक्टर चिरंजीवी सर्जा ने एक्ट्रेस मेघना राज ने सगाई कर ली है।

दोनों पिछले 10 से रिलेशनशिप में थे। ये सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में मेघना के बेंगलुरु स्थित घर पर हुई, जिसमें फैमिली मेंबर्स और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे। बता दें कि दोनों ही कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं। 6 दिसंबर को होगी शादी...

चिरंजीवी और मेघना की शादी इसी साल 6 दिसंबर को होगी। सगाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मेघना ने बताया, 'चिरंजीवी के अंकल अर्जुन ने हम दोनों की फैमिली से हमारे रिलेशनशिप के बारे में बात की।

 मेरी फैमिली के लिए मेरी शादी सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है क्योंकि मैं अपने पेरेंट्स की इकलौती बेटी हूं'। मेघना ने ये भी कहा कि वे शादी के बाद भी एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी और इसके लिए दोनों ही परिवार ने उनका सपोर्ट किया है।

मेघना ने एक इंटरव्यू में कहा, 'चिरंजीवी और उनकी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। मुझे उम्मीद है कि एक्टिंग में आगे करियर बनाने में मुझे फैमिली से पूरा सपोर्ट मिलेगा'।

 मेघना और चिरंजीवी दोनों ने अपनी सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। मेघना ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया,