बहन की सहेली से भाई को हुआ प्यार, फिर बाइक पर ले गया गर्लफ्रेंड की लाश
मां-बाप और बहनों के खिलाफ प्रेमिका ने आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया तो प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पहले उसने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म भी किया था। लाश को जब बाइक में लेकर ठिकाने लगाने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में जसगीत गाकर लौट रहे गांववालों ने पकड़ पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रात 12 बजे ले जा रहा था प्रेमिका की लाश...
आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मामला जांजगीर-चांपा के डभरा थाने का है।
- आरोपी ने सोचा कि लाश को यहीं छोड़ दूंगा तो पकड़ा जाऊंगा इसलिए उसने लाश को नदी में फेंकने की योजना बनाई।
- सबसे पहले उसने प्रेमिका और अपने मोबाइल को बंद कर वहीं घास में छिपा दिया। इसके बाद गांव आैर सड़क का सुनसान होने का इंतजार किया।
- रात 12.30 बजे के करीब लड़की की लाश को बाइक के सामने टंकी में बैठाकर सुखदा, गोबरा, फरसवानी, सिंघरा होते हुए बड़े कोट पहुंचा जहां उसे गांववालों ने उसे देख लिया।
- आरोपी ने उन्हें देखते ही वह लाश व बाइक को छोड़कर भाग रहा था। गांववालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
- पुलिस ने धारा 302,201 के तहत गिरफ्तार कर प्रेमी राजूदास बैरागी को जेल भेज दिया।

Post a Comment