Header Ads

ये शख्स रात में अपना ही घर खोदता था-किया 50 फीट का गड्ढा, जानें वजह


यूपी के हमीरपुर में खजाने के चक्कर में एक शख्स ने अपने घर में 50 फीट गहरा बड़ा गड्ढा खोद डाला। पिछले 6 महीने से खुदाई कर रहा यह शख्स रविवार को उसी गड्ढे में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 4 घंटे में 50 फीट गहरे खड्डे से युवक को बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

- संदीप साहू  निवासी सुभाष बाजार हमीरपुर 4 भाइयों में सबसे बड़ा है। इसके पिता यहां के जाने माने अधिवक्ता थे।

- संदीप यहां अपनी मां और भाई अखिलेश के साथ रहता है। बताते है कि 6 महीने पहले एक तांत्रिक इसके घर आया था। उसने घर के मेन गेट से अंदर करीब 10 फीट लंबी गैलरी के अंदर जमीन में खजाना छिपा होने की बात बताई तो वह दंग रह गया।

- इसके बाद वह हर रोज रात में पड़ोसियों के सो जाने के बाद गैलरी की खुदाई करता था। हालांकि उसके तीनों भाइयों ने ऐसा करने मना किया था लेकिन नशे में धुत्त संदीप नहीं माना। इस काम में उसकी मां लक्ष्मी उसका साथ दे रही थी। 6 महीने से लगातार खुदाई के कर उसने घर में 50 फीट गहरा गड्डा कर दिया।

- शनिवार रात भी उसने खुदाई जारी रखी तो रविवार सुबह जब वह गड्ढे से बाहर निकलने लगा तो उसी में फंस गया। मिट्टी के मलबे में वह उसका आधा शरीर दब गया तो वह चिल्ला पड़ा। उसकी मदद के लिए पड़ोसी आए मगर गहरा गड्ढा देख सभी पीछे हट गए।

- घटना की सूचना पर दमकल विभाग के सिपाही कोतवाली सीओ के साथ मौके पर क्रेन लेकर पहुंच गए है। 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे 50 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया।

पड़ोसियों ने बताया, "खजाना के लिए 6 माह से वह खुदाई कर रहा था। इसके लिए 20 फीट लंबी 2 सीढ़ी का प्रयोग करता था।''

- संदीप के भाई गुड्डन और मनोज का कहना है, "हम लोग बराबर भाई को मना करते थे खुदाई न करो। मगर उसने किसी की बात नहीं सुनी।"

- वहीं,भाई अखिलेश का कहना है, "घर में लेट्रिन टैंक की खुदाई की जा रही थी। जिससे भाई स्वयं फंस गया था। खुदाई के पीछे और कोई मंशा नही थी।''

सीओ सदर की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जैसे ही पुलिस वालों ने 50 फीट गहरी खाई से संदीप को बाहर निकाला तो वह रो पड़ा। उसकी हालत सामान्य थी मगर नशे में था। उसे पुलिस ने उसे इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

- बताते है कि कई साल पहले उसने लखनऊ बालीबाल कॉलेज में एडमीशन कराया था। वह अच्छा खिलाड़ी रहा है। एडमीशन के बाद कॉलेज में कोई लापरवाही देख कॉलेज प्रशासन ने उसका नाम काट दिया था। तभी से वह परेशान था।

- सीओ सदर वैभव पाण्डेय ने बताया, "ऐसी गर्मी में गहरे गड्ढे में फंसे संदीप को हमारी फोर्स ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। इस मामले को लेकर कई तरह की बातें आई है। युवक से पूछताछ के साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल भी कराई जाएगी।"