रेस्टोरेंट में कभी 150 रु कमाने वाली यह लड़की अब है फेमस एक्ट्रेस
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से अपने सफर की शुरुआत करने वाली अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा को अब घर-घर में पहचाना जाता है।
इस रियलिटी शो के बाद न केवल मोनालिसा की प्रोफेशनल लाइफ बदली है, बल्कि पर्सनली भी उनमें बहुत बदलाव आया है।
लेकिन अगर मोनालिसा की पिछली जिंदगी में जाकर झांके तो 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं यह एक्ट्रेस कभी 15 साल की उम्र में 120 रुपए रोज कमाने के लिए एक रेस्टोरेंट में बतौर होस्टेस काम करती थीं।
मोनालिसा ने अपने इंटरव्यू में बताया, “मैंने एक्ट्रेस बनने से पहले अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किल वक्त देखा है। मेरा पहला जॉब कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में बतौर होस्टेस था।
उस वक्त मैंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई पूरी की थी और मुझे फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट करने के लिए यह जॉब करना पड़ा।” “मेरे पापा एक ट्रेवल एजेंसी में थे। लेकिन उन्हें बिजनेस में तगड़ा घाटा लगा।
जाहिरतौर पर हमें खाने-पीने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए मैंने परिवार की जिम्मेदारी खुद पर लेने का फैसला लिया।”
मोनालिसा के मुताबिक, जब कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में बतौर होस्टेस काम करती थीं, तब उन्हें 120 रुपए प्रतिदिन मिलता था। यहां उन्होंने 8 महीने तक काम किया।
बाद में उन्होंने ताज बंगाल में बतौर गेस्ट एग्जीक्यूटिव रिलेशनशिप (GRE) काम किया और 170 रुपए प्रतिदिन की कमाई की। यहां करीब एक साल तक काम करने के बाद मोनालिसा ने ओबेरॉय ग्रैंड होटल में बतौर GRE मैनेजर काम किया।


Post a Comment