अब Youtube पर कर सकते हैं प्राइवेट चैट भी, क्या आपने किया Try
Youtube ने हाल ही में शानदार फीचर लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स यूट्यूब पर पर्सनल चैटिंग भी कर पाएंगे। चैटिंग के साथ ही वे एक दूसरे के साथ वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। पिछले साल मई में यूट्यूब ने कुछ सिलेक्टेड यूजर्स के लिए ये फीचर बीटा टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया था।
लेकिन अब यह सभी यूजर्स के लिए आ गया है। इस फीचर को मोबाइल पर ही यूज कर सकते हैं। अभी डेस्कटॉप वर्जन पर इसे यूज नहीं किया जा सकेगा। इसके यूज करने के लिए सबसे पहले ऐप को अपडेट कर लें। आइए जानते हैं कैसे इस फीचर को यूज कर सकते हैं।
Step 1
ऐप को अपडेट करने के बाद बॉटम में Home, Trending, Subscription और Library के साथ Shared नाम का एक और टैब दिखाई दे रहा है। जिसमें ऐरो का निशान लगा हुआ है। इस पर टैप करें।
Step 2
अब View Contacts का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने Contacts की लिस्ट आएगी। नाम के सामने + का निशान दिखाई देगा। उसे टैप करते ही invitation सेंड हो जाएगा।
Step 3
रिसीवर के invitation के Accept करते ही आप उसे चैट कर सकते हैं। वीडियोज भी शेयर कर सकते हैं।


Post a Comment