Header Ads

एक्ट्रेस ने अक्षय के साथ शेयर की बोल्ड फोटो, TV शो में कर रही मां का रोल


फिल्म आंखें में गोविंदा की एक्ट्रेस रहीं रितु शिवपुरी स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूं 3 में नजर आ रही हैं।

फिल्म 'आंखें' (1993) में गोविंदा के साथ लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस रितु शिवपुरी स्टार प्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' में लीड एक्ट्रेस शिवानी तोमर की मॉम 'इंद्राणी' के रोल में नजर आ रही हैं।

 रितु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक टॉपलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ किसी फोटोशूट में नजर आ रही हैं। फोटो के साथ रितु ने लिखा है-बता दें कि रितु ने अक्षय के साथ जो फोटो शेयर की है वो पॉपुलर मैगजीन 'सिनेब्लिट्ज' की है। हाल ही में हॉट फोटोशूट करा चुकी हैं रितु...

- शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' के पहले रितु ने हॉट फोटोशूट करवाया है। सभी फोटोज में उनका सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस शूट के फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। उन्होंने एक फोटो पर कैप्शन दिया था

दूसरी बार टीवी पर दिख रही हैं रितु

रितु टीवी पर दूसरी बार नजर रही हैं। इसके पहले वो अनिल कपूर के शो '24' के सीजन 2 में नजर आईं थी। बता दें कि आखिरी बार वे 2006 में पंजाबी फिल्म 'एक जिंद एक जान' में दिखी थीं।

फिल्मों से ब्रेक लेकर ज्वैलरी डिजाइन करती थीं...

रितु फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर काम कर रही थीं। 2014 में एक इंटरव्यू में रितु ने अपनी वापसी की बात कही थी। उन्होंने 'हम सब चोर हैं' (1995), 'आर या पार' (1997), 'भाई भाई' (1997), 'हद कर दी आपने' (2000), 'ऐलान' (2005) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।