ये कोई नहर नहीं, रेलवे प्लेटफॉर्म है..., बारिश के बाद कुछ ऐसा दिखा बिहार
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और परमान नदी के जलस्तर में उफान से जोगबनी स्टेशन जलमग्न हो गया है। यहां ट्रैक पर तीन फीट से अधिक पानी है। इसके कारण कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर ट्रेनें ठप हो गई हैं। कटिहार से जोगबनी जाने वाली विभिन्न ट्रेनें अब फारबिसगंज तक आकर वहीं से वापस लौट रही हैं। उत्तरी बिहार में बाढ़ की चेतावनी
- लगातार बारिश से असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से दोबारा बाढ़ आ गई है।
- मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, पूर्वी यूपी और उत्तरी बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका जताई है।
कोसी-सीमांचल में बाढ़ से मची तबाही, कई सड़कों का संपर्क भंग
- कोसी और सीमांचल के कई जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार विशेष रूप से प्रभावित हैं।
- इन इलाकों में गंगा, कोसी व महानंदा जैसी नदियां उफान पर हैं। शनिवार को इन सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि पायी गई।
- दो दिनों लगातार हो रही बारिश स्थिति और भी भयावह हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण सुपौल के भीमनगर के कई वार्ड जलमग्न हो गए।
सैकड़ों घरों में बारिश और सीपेज के कारण भीमनगर स्थित महावीर चौक पर सड़क के बीचों-बीच
- नदी की धार की तरह कोसी के सीपेज का पानी बहने लगा और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोसी बराज और मुख्यालय वीरपुर का सड़क का संपर्क भंग हो सकता।
- बाढ़ से तटबंध के अंदर 130 गांवों के लोग फंसे हुए हैं। वहीं किशनगंज में नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ओर शुक्रवार की रात नेपाल से अत्यधिक पानी छोड़ा गया है।
- जिससे दिग्घलबैंक प्रखंड की दो बड़ी नदी कनकई एवं बूढ़ी कनकई नदी खतरे के निशान को पार करते हुए सबसे पहले सिंघीमारी, सातकौआ एवं धनतोला पंचायत के सभी गावों के घरों में पानी घुस आया।
- दूसरी ओर अररिया में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ओर शुक्रवार की रात नेपाल से अत्यधिक पानी छोड़ा गया है।
- जिससे दो बड़ी नदी कनकई एवं बूढ़ी कनकई नदी खतरे के निशान को पार करते हुए सबसे पहले सिंघीमारी, सातकौआ एवं धनतोला पंचायत के सभी गावों के घरों में पानी घुस आया।
- कटिहार जिले के महानंदा सहित सभी नदियां के जलस्तर में भारी वृद्धि हो रही है। अगर अगले 24 घंटे तक यही स्थिति रही तो सभी नदियां न केवल खतरे के निशान को पार कर जायेंगी।
एक सप्ताह तक राज्य में राहत की उम्मीद नहीं
- जल संसाधन विभाग ने सूबे में एक सप्ताह तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 13 अगस्त को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।
- जारी किए गए अलर्ट के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मुजफ्फरपुर में 100 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
- इसके अलावा सीवान, किशनगंज, मधेपुरा, सारण, वैशाली, अररिया, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सहरसा में भी जमकर बारिश होगी। पर्याप्त एहतियात के निर्देश जारी किए गए हैं।
किशनगंज में नाव पलटी, दो की मौत, दो लापता
- बाढ़ का पानी घरों में घुस ने के बाद पीड़ित लोग नाव से सुरक्षित स्थान जाने लगे तो नाव नदी में तेजधार के कारण पलट गया।
- सीओ साहदुल हक ने बताया कि नाव पर दस लोग सवार थे। जिसमें मार्था हेम्ब्रम (45) की डूबने से मौत हो गई है एवं दो लोग लापता हो गए।
- जबकि बांध मरम्मत करते समय पानी में डूबने से जाहनवाद निवासी राहुल की मौत हो गई है।
- वहीं भारत-नेपाल सीमा के समीप गोबरहिया थाना क्षेत्र के हाथीनाला स्थित एसएसबी कैंप पर पेड़ गिर जाने से एक जवान की मौत मौके पर ही हो गई। दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।
अररिया के एसएसबी कैंपों में घुसा बाढ़ का पानी
- भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के कई बीओपी में बाढ़ का पानी घुस गया है।
एसएसबी बथनाहा मुख्यालय में भी परमान नदी का पानी घुस गया है।
- भेरियारी, दमदिघी, तेलियारी, लैलोखर, भलुआ आदि एसएसबी कैंपों में पानी आ जाने के कारण जवान कैंप से बाहर निकल कर स्कूल एवं मदरसा में शरण ले रहे है।
- एसएसबी 56वीं बटालियन के कार्यवाहक समादेष्टा अजय कुमार ने बताया कि एसएसबी के बचाव दल मोटर वोट के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाके में लोगों के बचाव में लगा हुआ है।


Post a Comment